लाइव टीवी

हैरान कर देगी Ranveer Singh के इन मोजों की कीमत, शूज व सॉक्‍स की कॉस्‍ट में इतनी हो सकती है शॉप‍िंग

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Sep 18, 2020 | 12:16 IST

ranveer singh fashion : रणवीर सिंह की लेटेस्‍ट आउटिंग में उनके जूते और मोजे कैमरों में कैद हुए हैं। इनकी कीमत में आप एक बेहतरीन स्‍मार्टफोन तक खरीद सकते हैं। या गोवा जा सकते हैं। देखें डि‍टेल्‍स।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • हटकर फैशन के ल‍िए जाने जाते हैं रणवीर सिंह
  • लुक्‍स के मामले में वह खासे कॉन्‍श‍ियस रहते हैं
  • हाल ही में उनके कैजुअल लुक में उनके जूते व जुराबें चर्चा में हैं

रणवीर सिंह को आप ने जब भी कभी किसी अवार्ड शो या कहीं भी देखा होगा वो हमेशा अलग अंदाज में ही नजर आते हैं। उनके कपड़े हमेशा कैमरों को उनकी तरफ खींचते हैं। रणवीर सिंह आज हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार हैं। हालांकि, इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद आज वो एक सुखी दांपत्य जीवन जी रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद रणवीर सिंह एक और चीज के लिए फेमस हैं और वो है उनके ब्रांड्स का शौक। रणवीर के पास एक से एक ब्रांडेड चीजें हैं जिनका दाम सुन कर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे।

अभी हाल ही में मुंबई के एक प्रमुख डबिंग स्टूडियो में रणवीर सिंह को स्पॉट किया गया है। रणवीर फुल ब्लैक आउटफिट में गजब लग रहे थे। ब्लैक ट्राउजर, ब्लैक हुडी, ब्लैक मास्क के साथ रणवीर ने ब्रांडेड ऑफ-व्हाइट के व्हाइट स्नीकर और सेम ब्रांड के व्हाइट मोजे पहने हुए थे।     

क‍ितनी है कीमत 
रणवीर सिंह ने जो जूते पहने थे उनकी कीमत 34,000 रुपये है। अकेले रणवीर के मोजे की कीमत आपके ब्रांडेड जूतों से ज्यादा होगी। रणवीर सिंह ने ‘ऑफ-व्हाइट’ के मोजे पहन रखे थे। सफेद रंग के मोजों पर काली धारियां बनी हुई थीं। मिड-लेंथ के इन मोजों की कीमत 7,352 रुपये है। हां आपने सही पढ़ा मेड इन इटली के ये मोजे इतने ही कीमती हैं। यानी दोनोंं की कुल कीमत 40 हजार रुपय से ज्‍यादा है। अब इतनी रकम में सोचें क‍ि आप क्‍या-क्‍या कर सकते हैं। बेहतरीन स्‍मार्टफोन ले सकते हैं, कपल ट्रैवल पैकेज ले सकते हैं या फ‍िर घर पर एक मिनी ज‍िम भी रेडी करा सकते हैं। 

रणवीर ने शेयर की थी नाना जी की फैशनेबल पोस्‍ट 
रणवीर सिंह ने प‍िछले द‍िनों सोशल मीड‍िया पर एक पोस्‍ट शेयर की थी। इसमें उनके नाना जी नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने उनको टैग करते हुए ये पोस्‍ट शेयर की। बेशक कैप्‍शन में उन्‍होंने बस nana g ल‍िखा था लेक‍िन उनका ये अंदाज ही बताने को काफी रहा क‍ि रणवीर सिंह को उनका फैशन सेंस कहां से मिला है। 

ये हैं उनके आने वाले प्रोजेक्‍ट 
रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83 की इन द‍िनों चर्चा है जो भारत के 1983 में क्र‍िकेट वर्ल्‍ड कप जीतने पर बनी है। इसमें रणवीर सिंह को पर्दे पर उस टीम के कप्‍तान कपिल देव का रोल निभाते देखेंगे। इसके अलावा उनके पास करण जौहर के प्रोडक्‍शन हाउस की तख्‍त और जयेश भाई जोरदार भी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।