लाइव टीवी

एक हाथ में नारियल, दूसरे हाथ में हैट, जयेशभाई जोरदार से सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

Jayeshbhai Jordaar
Updated Apr 01, 2022 | 19:37 IST

Jayeshbhai Jordar Ranveer Singh look: फिल्म जयेशभाई जोरदार से रणवीर सिंह का नया लुक सामने आया है। फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। यहां देखें रणवीर का लुक...

Loading ...
Jayeshbhai JordaarJayeshbhai Jordaar
Jayeshbhai Jordaar
मुख्य बातें
  • जयेशभाई जोरदार से रणवीर सिंह का नया लुक सामने आया है।
  • फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती लड़के का रोल निभा रहे हैं।
  • जयेशभाई जोरदार 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Ranveer Singh Jayesh Bhai Jordar look: रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म से जयेश भाई यानी रणवीर सिंह का नया लुक जारी किया गया है। फिल्म में रणवीर के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आने वाली हैं। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज दो साल से लगातार टल रही है।

यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का पहला लुक (Ranveer Singh) शेयर किया है। जयेश जोरदार के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह सिंपल शर्ट में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने हैरानी से भरा चेहरा बनाया हुआ है। उनके एक हाथ में दुल्हन का जोड़ा है और दूसरे हाथ में हैट नजर आ रही है। रणवीर ने मफलर भी डाला हुआ है। यशराज फिल्म्स ने जयेशभाई जोरदार (Jayesh Bhai Jordar look) के साथ लिखा, 'ऐसा हीरो, जो पहले कभी नहीं हुआ।'

RanveerSinghJayeshbhaiJordar

Also Read: Jayeshbhai Jordaar में हुई बोमन ईरानी की एंट्री, निभाएंगे Ranveer Singh के पिता का रोल

सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे रणवीर सिंह?
फिल्मबीट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं। ये एक सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म होगी।  हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। फिल्म से रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर किया था। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'नाम है जयेशभाई और काम है जोरदार !!! तारीख की घोषणा के वीडियो को चेक आउट करें।' आपको बता दें कि रणवीर सिंह इसके अलावा सर्किस और रॉकी रानी और लव स्टोरी में नजर आने वाली हैं।

इन फिल्मों से होगी टक्कर 
जयेशभाई जोरदार  13 मई 20122 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनूं और आयुष्मान खुराना की अनेक भी रिलीज होनी है। रणवीर जयेशभाई जोरदार में गुजराती अंदाज में दिखेंगे।

 
बोमन ईरानी इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह के पिता का रोल निभाएंगे। बोमन ईरानी गुजराती किरदार में नजर आएंगे क्‍योंकि इस फ‍िल्‍म की कहानी गुजरात की पृष्‍ठभम‍ि पर है। इस फिल्म से दिव्यांग ठक्कर डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।