लाइव टीवी

Rekha Birthday: जया बच्चन को दीदी बाई कहकर पुकारती हैं रेखा, अमिताभ बच्चन की गैर हाजिरी में साथ किया था डिनर

Updated Oct 10, 2021 | 06:21 IST

Rekha Jaya Bachchan friendship: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। रेखा के बर्थडे के मौके पर जानिए उनकी और जया बच्चन के दोस्ती के किस्से...

Loading ...
Rekha, Jaya Bachchan
मुख्य बातें
  • रेखा 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • रेखा और जया बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं।
  • रेखा जया बच्चन को दीदीबाई कहकर पुकारती हैं।

मुंबई. भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा का जब भी जिक्र होता है तो अमिताभ बच्चन के साथ उनके रिश्ते का जिक्र भी होता है। अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, रेखा और जया बच्चन के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। 

रेखा ने एक इंटरव्यू में जया बच्चन को दीदी बाई कहा था। रेखा ने जया की तारीफ करते हुए कहा था, 'दीदी बाई सुलझी और काफी समझदार महिला हैं। वो जानती हैं कि ये सब सच नहीं है। यही कारण है कि आज भी हम दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। आज भी अगर जया से मुलाकात होती है तो वो खुलकर मुझसे मिलती हैं। हम दोनों एक दूसरे का हाल चाल जानते हैं।'

जब रेखा को किया था इनवाइट
जया बच्चन ने एक रात रेखा को फोन कर डिनर पर बुलाया था। उस रात अमिताभ बच्चन शहर से बाहर थे। जया बच्चन की बात सुन रेखा घबरा गई थीं। कुछ वक्त बाद उन्होंने हां कही दी थी। साल 1997 में स्टारडस्ट मैग्जीन में छपे लेख के मुताबिक- 'रेखा थोड़ी घबराई हुई जया बच्चन के घर डिनर के लिए गई। वो सोच रही थीं कि या तो जया गुस्से में उन पर चीखेंगी और चिल्लाएंगी। या फिर प्यार से समझाने की कोशिश करेंगी।'

रेखा और जया बच्चन हुई ये बातें
स्टारडस्ट मैग्जीन के मुताबिक- 'रेखा जो सोच रही थी ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। जया बच्चन ने उन्हें शानदार डिनर कराया। उनसे अपने बंगले की सजावट की बात की। यानी अमिताभ बच्चन को छोड़कर सारी बातें हुई।'   


  
पीपुल्स मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में जया बच्चन ने कहा था,  'मैंने एक अच्छे इंसान से शादी की है। मैं एक ऐसे परिवार के साथ जुड़ी हूं जो रिलेशनशिप को निभाने पर विश्वास रखता है। अगर खबरों में सच्चाई होती तो वह और मैं एक साथ नहीं होते।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।