लाइव टीवी

आशुतोष राणा की कविता सुनते ही रेणुका शहाणे ने कहा था- आई लव यू, टूट चुकी थी पहली शादी

Updated Mar 27, 2021 | 08:15 IST

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे 27 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। रेणुका शहाणे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने आशुतोष राणा से शादी की थी। जानिए रेणुका और आशुतोष की लव स्टोरी...

Loading ...
Renuka Sahane, Ashutosh Rana
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस रेणुका शहाणे 27 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से शादी की थी।
  • इससे पहले उन्‍होंने एक मराठी थिएटर राइटर और डायरेक्‍टर से शादी  की थी।

मुंबई. हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस रेणुका शहाणे 27 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। रेणुका शहाणे ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में दूरदर्शन के शो सर्कस से की थीं। 

रेणुका साल 1993 में दूरदर्शन के ही शो सुरभि में सिद्धार्थ काक से बतौर प्रेजेंटर नजर आई थीं। हालांकि, रेणुका के करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म हम आपके हैं कौन थी। फिल्म में उन्होंने सलमान खान की भाभी के अलावा माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन का भी किरदार निभाया था। 

रेणुका शहाणे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने आशुतोष राणा से शादी की थी। ये रेणुका की दूसरी शादी थी।  इससे पहले उन्‍होंने एक मराठी थिएटर राइटर और डायरेक्‍टर से शादी  की थी।  यह रिश्‍ता लंबा नहीं चला और जल्‍द ही दोनों अलग हो गए।

कविता सुनते हुई कहा- आई  लव  यू
रेणुका और आशुतोष ने द कपिल शर्मा शो में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था।  आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में आशुतोष ने रेणुका से कहा था- 'हम आपके बड़े प्रशंसक हैं।' 

रेणुका यह सुनकर काफी खुश हुईं। हालांकि महीनों तक फ‍िर दोनों की बात नहीं हुई। इसके बाद आशुतोष बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनसे बात करते।  एक दिन आशुतोष की कविता सुनकर ही रेणुका ने उन्‍हें आईलवयू कह दिया था।

सोशल मीडिया पर हैं चर्चित
रेणुका शहाणे सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। रेणुका शहाणे ने काला हिरण मामले में सैफ अली खान, तब्बू और नीलम के बरी होने पर सवाल उठाए थे। रेणुका ने लिखा 'जब मोर उनके हिवड़ा में नाच रहा था वे कुछ लुप्तप्राय जानवरों को मारना चाहते थे। 

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं,  'उन्होंने वह किया और उन्हें खाया भी। लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? उनमें से केवल सलमान पर काले हिरण और चिंकारा को मारने का आरोप लगाया गया। सलमान जोधपुर जेल में भी रहे। अन्य के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए गए।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।