लाइव टीवी

Rishi Kapoor Birthday: अपनी शादी के दिन खुद को नहीं संभाल पाए थे नीतू कपूर- ऋषि कपूर, स्टेज पर हो गए थे बेहोश

Updated Sep 04, 2021 | 06:07 IST

Rishi Kapoor Birthday: ऋषि कपूर का आज बर्थडे है। ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू कपूर से शादी की थी। शादी के दिन नीतू और ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे। जानिए दोनों की लव स्टोरी के कुछ दिलचस्प किस्से...

Loading ...
Neetu Kapoor, Rishi Kapoor
मुख्य बातें
  • दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का चार सितंबर को बर्थडे होता है।
  • ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
  • ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी एक टेलिग्राम से हुई थी।

मुंबई. दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का आज 69वां बर्थडे है। साल 2020 में कैंसर के कारण ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि कपूर कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के सबसे सफल एक्टर हैं। साल 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर से करियर की शुरुआत करने वाले ऋषि कपूर को पहचान अपने पिता की फिल्म बॉबी से मिली थी।  

ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू कपूर से की थी। ऋषि और नीतू 1973 से 1981 से एकसाथ 12 फिल्मों में काम किया। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के दौरान दोनों बेहोश हो गए थे। नीतू सिंह के मुताबिक, 'हमारी शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थी। मैं अपने लहंगे को संभालते हुए बेहोश हो गई और ऋषि अपने आसपास भीड़ को देखकर बेहोश हो गए थे।'

नोंक-झोक से शुरू हुई थी लव स्टोरी
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात फिल्म जहरीला इंसान से हुई थी। इस वक्त नीतू कपूर महज 14 साल की थीं। इस दौरान ऋषि कपूर रिलेशनशिप में थे। ऋषि कपूर का उनकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। ऐसे में नीतू कपूर ने उन्हें टेलिग्राम लिखने में मदद की थी। हालांकि, दोनों की  
लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म जहरीला इंसान की शूटिंग के खत्म होने के बाद हुई थी।

लड़कियों को इंप्रेस करने की टिप्स देती थीं नीतू कपूर 
ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म जहरीला इंसान की शूटिंग के बाद वह यूरोप चले गए थे। वह अपनी गर्लफ्रेंड को भूलने लगे थे और नीतू कपूर को मिस कर रहे थे। उन्होंने नीतू कपूर को कई टेलीग्राम भेजे, जिसमें लिखा था- 'तुम्हारे बिना दिल नहीं लग रहा।' वापस आकर उन्होंने प्यार का इजहार किया।

 नीतू कपूर हाल ही में इंडियन आइडल 12 का हिस्सा बनी थीं। नीतू कपूर ने बताया कि वह एक वक्त ऋषि कपूर को लड़कियों को रिझाने की  टिप्स दिया करती थीं। बाद में यही टिप्स वह मुझ पर इस्तेमाल कर रहे थे। इसी कारण वह उन्हें दिल दे बैठी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।