लाइव टीवी

फिल्मी कहानी से कम नहीं है सागरिका घाटगे-जहीर खान की लव स्टोरी, घरवालों को मनाने के लिए दिखाई थी चक दे इंडिया

Updated Jan 08, 2022 | 12:09 IST

Sagarika Ghatge and Zaheer Khan love story: सागरिका घाटगे 8 जनवरी 2022 को अपना बर्थडे मना रही हैं। सागरिका और जहीर खान ने साल 2017 में शादी की थी। जानिए दोनों की लव स्टोरी...

Loading ...
Sagarika Ghatge, Zaheer Khan
मुख्य बातें
  • चक दे इंडिया की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • सागरिका घाटगे ने साल 2017 में जहीर खान से शादी की थी।
  • सागरिका घाटगे-जहीर खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Sagarika Ghatge Zaheer Khan Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे 8 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। सागरिका ने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने मिले न मिले हम, इरादा, दिलदारियां जैसी फिल्मों में काम किया। साल 2017 में सागरिका ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी की थी। 

सागरिका घाटगे और जहीर खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के जरिए हुई थी। पहली नजर में ही जहीर खान सागरिका को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों को पहली बार पब्लिकली युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में देखा गया था। इस पार्टी में दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। सागरिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'जहीर ने उन्हें मनाया कि वह उनके लिए है बने हैं।' हालांकि, दोनों का अलग-अलग मजहब उनकी शादी में एक बड़ा रोड़ा साबित हुआ था।  

Also Read: रॉयल परिवार से ताल्लुख रखती हैं सागरिका घाटगे, क्रिकेटर जहीर खान की हैं पत्नी 

पिता से हुई थी बात
जहीर खान और सागरिका घाटगे ने एक चैट शो में कहा था, ' सागरिका घाटगे की मम्मी को हमारे दोनों के रिश्ते के बारे में सब कुछ पता था। उन्होंने हमारी काफी मदद की। हमने उन्हें बताने के बाद एक बैकग्राउंड क्रिएट किया था।  मैं पहली बार सागरिका के पिता से मिला तो मुझे लगा कि 15-20 मिनट की मुलाकात होगी, उनसे मिलूंगा और वापस आ जाऊंगा। लेकिन, ये मीटिंग तीन घंटे तक चली थी।हालांकि, उन तीन घंटों में हमने आम बातें ही कीं। मैं बेहद हैरान था।' जहीर अच्छी मराठी बोलते हैं ये चीज सागरिका की फैमिली को पसंद आई। 

 


जहीर ने दिखाई चक दे इंडिया 
जहीर खान ने अपने घरवालों को मनाने के लिए सागरिका की फिल्म चक दे इंडिया दिखाई थी। सागरिका कहती हैं, 'मैं पहली बार जब जहीर के परिवार से मिली तो काफी घबराई हुई थी। उन्होंने हमसे कहा कि जैसा करना है तो करो हमारी दुआएं तुम्हारे साथ है।' 

सागरिका और जहीर ने बेहद सिंपल तरीके से शादी रचाई थी। दोनों ने करीबी और परिवारवालों के बीच कोर्ट मैरिज की थी।  आपको बता दें कि सागरिका के पिता विजेंद्र घाटगे एक जाने-माने एक्टर हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।