लाइव टीवी

Sanah Kapur Facts: भाई शाहिद कपूर के बेहद करीब हैं सना कपूर, इस फिल्म के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन

Updated Sep 01, 2022 | 18:06 IST

Saroj Ka Rishta actress Sanah Kapur facts: शाहिद कपूर की बहन सना कपूर फिल्म सरोज का रिश्ता में नजर आने वाली हैं। जानिए सना कपूर की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Loading ...
Sanah Kapur
मुख्य बातें
  • शाहिद कपूर की बहन सना कपूर फिल्म सरोज का रिश्ता में नजर आएंगी।
  • सना कपूर इससे पहले शाहद कपूर की फिल्म शानदार में काम कर चुकी हैं।
  • शानदार फिल्म के लिए सना कपूर ने बढ़ाया था 15 किलो वजन।

Shahid Kapoor Sister Sanah Kapur: शाहिद कपूर की बहन सना कपूर फिल्म सरोज का रिश्ता में नजर आने वाली हैं। फिल्म सरोज का रिश्ता में कुमुद मिश्रा, गौरव पांडे, रंदीप राय नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इसे एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सना कपूर फिल्म एक्टर पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। इसके अलावा सना कपूर शाहिद कपूर की बहन हैं। सना कपूर इससे पहले शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार में भी काम कर चुकी हैं। 

शाहिद कपर की बहन सना कपूर ने फिल्म शानदार में अपने सौतेले भाई और पिता पंकज कपूर के साथ काम किया था। वह अपने भाई शाहिद कपूर के भी बेहद करीब हैं। एक इंटरव्यू में सना कपूर ने बताया था कि उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क में लगभग छह महीने तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने अपने पिता पंकज कपूर और नीजर कावी की एक्टिंग वर्कशॉप भी अटेंड की थी। वहीं, सना के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में काम मांगने के लिए उन्होंने कभी अपने भाई और पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। फिल्म शानदार साइन करने के बाद उन्होंने अपने पिता और भाई को इसके बारे में बताया था।  

Also Read: सामने आई सना कपूर की शादी की तस्वीरें, शाहिद कपूर ने बहन संग फोटो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

फिल्म के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन
सना कपूर ने फिल्म शानदार के लिए लगभग 15 किलो वजन बढ़ाया था। सना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मेरे लिए अपने रोल के लिए वजन बढ़ाना एक मेंटल चैलेंज था। वेट बढ़ाना काफी आसान होता है। हालांकि, इसे घटाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है।' शानदार के अलावा सना कपूर साल 2018 में आई फिल्म 'खजूर पे अटके' में नजर आई थीं। खजूर पर अटके में सना के साथ विनय पाठक, डॉली अहलूवालिया और मनोज पाहवा, सीमा पाहवा नजर आए थे। 

देखें सरोज का रिश्ता का ट्रेलर

पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसी साल सना कपूर मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। मयंक पहवा मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे हैं। इस शादी में उनके भाई शाहिद कपूर और भाभी मीरा राजपूत भी शामिल हुई थीं।      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।