लाइव टीवी

Suhana Khan in Red Saree: रेड साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में सुहाना खान का हॉट अंदाज, फैंस हुए क्लीन बोल्ड

Updated Feb 15, 2022 | 19:32 IST

Suhana Khan in Red Saree: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आए दिन अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। इस बार बैकलेस ब्लाउज वाली रेड साड़ी पहनकर सुहाना ने फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया है।

Loading ...
Suhana Khan in Red Saree
मुख्य बातें
  • सुहाना खान आए दिन अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल धड़काती रहती हैं।
  • बैकलेस ब्लाउज वाली रेड साड़ी पहनकर सुहाना ने मचाई सनसनी।
  • फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर सुहाना की फोटोज शेयर की हैं।

Suhana Khan in Red Saree: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों चर्चा में हैं। सुहाना खान (Suhana Khan) दो दिन पहले आईपीएल नीलामी 2022 (IPL Auction 2022)  में दिखी थीं और अब वह अपने भाई आर्यन के साथ वापस आ गई हैं। सुहाना खान आए दिन अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल धड़काती रहती हैं। इस बार बैकलेस ब्लाउज वाली रेड साड़ी पहनकर सुहाना ने फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। सुहाना की फोटोज भी आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और उनकी ये ताजा तस्वीरें भी इंटरनेट पर तापमान में इजाफा कर रही हैं। 

साड़ी में शाहरुख खान की बेटी इतनी प्यारी लग रही हैं कि आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे। जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर सुहाना खान की दो फोटोज शेयर की हैं। सुहाना के लिए इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस खूबसूरत साड़ी के साथ सुहाना ने बैकलेस ब्लाउज पहना है और पॉनीटेल बनाई हुई है। इसी के साथ उन्होंने सिल्वर रंग के झुमके पहन और माथे पर काले रंग की बिंदी लगाकर अपने लुक को कंपलीट किया है। 

मनीष मल्होत्रा के पोस्ट को अब तक हजारों यूजर्स ने लाइक किया है और कमेंट किए हैं। यूजर्स ने कमेंट कर सुहाना की तारीफ की है। मनीष के पोस्ट पर सुहाना की मां गौरी खान ने भी कमेंट किया है। गौरी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लाल..मुझे ये वाइब्स बहुत पसंद आईं मनीष'। सुहाना खान की ये तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। 

करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू 

सुहाना खान अब अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। जोया अख्तर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सुहाना खान को कास्ट कर चुकी हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए जोया अख्तर के हाथ में एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने सुहाना खान को मुख्य भूमिका में रखा है। जोया अख्तर का यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल कॉमिक बुक आर्ची का फिल्म वर्जन है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।