लाइव टीवी

Shammi Kapoor Birthday: आधी रात को शादी करने मंदिर पहुंच गए थे शम्मी कपूर, लिपस्टिक से भरी थी गीता बाली की मांग

Updated Oct 21, 2021 | 06:04 IST

Shammi Kapoor Geeta Bali Love Story: शम्मी कपूर का आज 90वां बर्थडे है। कपूर परिवार के सुपरस्टार शम्मी कपूर ने गीता बाली से शादी की थी। जानिए कैसे भागकर की थी दोनों ने शादी...

Loading ...
Shammi Kapoor, Geeta Bali
मुख्य बातें
  • मशहूर एक्टर शम्मी कपूर का आज बर्थडे है।
  • शम्मी कपूर ने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी की थी।
  • शम्मी कपूर और गीता बाली की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

मुंबई. वेट्रन एक्टर और राज कपूर के छोटे भाई शम्मी कपूर का 21 अक्टूबर को बर्थडे है। भारत के एल्विस प्रेस्ली नाम से मशहूर शम्मी कपूर का जन्म पृथ्वीराज कपूर के घर साल 1931 में हुआ था। शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी ने साल 1953 में करियर की शुरुआत फिल्म जीवन ज्योति से की थी।  

शम्मी कपूर की पहली शादी 50 और 60 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस गीता बाली से हुई थी। दोनों ने ये शादी घरवालों को बताए बिना की थी।शम्मी कपूर की बायोग्राफी शम्मी कपूरः द गेम चेंजर के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात 1955 में ‘मिस कोका-कोला’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद वे रानीखेत में केदार शर्मा की फिल्म ‘रंगीन रातें’ के सेट पर मिले थे। उस वक्त तक गीता बाली एक सफल एक्ट्रेस बन गई थीं। वहीं, शम्मी कपूर स्ट्रगल कर रहे थे। 

इस वजह से था डाउट
शम्मी कपूर और गीता बाली डायरेक्टर से नजर बचाकर मिला करते थे। मुंबई पहुंचने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, इस शादी को लेकर शम्मी कपूर थोड़े डाउट में थे। दरअसल गीता उनसे उम्र में एक साल बड़ी थी। गीता बाली शम्मी कपूर के परिवार का दिल नहीं दुखाना चाहती थी।  23 अगस्त 1955 को शम्मी कपूर ने गीता बाली को शादी के लिए प्रपोज किया। गीता बाली ने शादी के लिए हां कह दी थी। 

जॉनी वॉकर ने दी सलाह
शम्मी कपूर के दोस्त और कॉमेडियन जॉनी वॉकर ने भागकर शादी करने की सलाह दी। शम्मी और गीता आधी रात को बानगंगा मंदिर पहुंचे थे। हालांकि, उस वक्त पुजारी ने मना कर दिया। सुबह मंदिर में शादी की तैयारी पूरी हुई।

शादी के दौरान शम्मी कपूर से जब मांग भरने को कहा तो उनके पास सिंदूर नहीं था। ऐसे में शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से गीता बाली की मांग भरी। शादी के दस साल बाद 1965 में गीता बाली का निधन हो गया था। दोनों की दो बच्चे- आदित्य राज कपूर और कंचन हैं। गीता बाली के निधन के बाद उन्होंने 1969 में नीला देवी से शादी की।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।