लाइव टीवी

Shilpa Shetty ने मुंडवाया सिर का पिछला हिस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मेकओवर Video

Updated Oct 18, 2021 | 17:39 IST

Shilpa Shetty New Hairstyle Video: शिल्पा शेट्टी ने इंस्टा अकाउंट पर रील वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट कर रही हैं। देखें शिल्पा शेट्टी का नया वीडियो...

Loading ...
Shilpa Shetty
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
  • शिल्पा शेट्टी ने अपने सिर के नीचले हिस्से को मुंडवा दिया है।

मुंबई.  शिल्पा शेट्टी अपने लुक्स और फिटनेस के जरिए फैंस को प्रेरणा देती हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने लुक्स के साथ एक नया एक्सपेरिमेंट किया है। एक्ट्रेस ने अपने सिर का पिछला हिस्सा मुंडवा दिया है। 

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर की है। रील में शिल्पा जिम में वर्कआउट कर रही हैं। इस दौरान वह अपने बिखरे हुए बालों को सुलझा रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने पीछे से अपने सिर के नीचले हिस्से को मुंडवा दिया है। वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, 'आप बिना रिस्क लिए, कंफर्ट जोन से बाहर आए बिना कुछ नहीं पा सकते हैं। चाहे वह अंडरकट बज हो या फिर नया एरोबिक वर्कआउट।'

फैंस ऐसे कर रहे हैं रिएक्ट
शिल्पा शेट्टी के इस नए हेयरकट पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ फैंस ने शिल्पा शेट्टी के इस लुक को किलर लुक कहा है। वहीं, कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी ट्रायबल स्क्वैट्स के बारे में बता रही हैं। उन्होंने कहा, 'ये आपके कंधे, दिमाग और पूरे शरीर पर असर डालती है। जैसा कहा गया है अगर हिम्मत नहीं, तो शोहरत नहीं।'   

इंडियाज गॉट टैलेंट को करेंगी जज
शिल्पा शेट्टी इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 9 को जज करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज कर चुकी हैं। एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी कह रही हैं कि रिएलिटी शो के ऑडिशन शुरू हो गए हैं।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्म केस के कारण चर्चा में थे। राज कुंद्रा को फिलहाल जमानत में रिहा किया गया है। हालांकि, शिल्पा शेट्टी इस दौरान सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं।   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।