लाइव टीवी

पुष्पा के हिंदी वर्जन में ये एक्टर बना है अल्लू अर्जुन की आवाज, बॉलीवुड में अभी तक नहीं मिला सफल मुकाम

Updated Jan 23, 2022 | 21:34 IST

Shreyas Talpade Pushpa Voice: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के हिंदी डायलॉग फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हिंदी वर्जन में अल्लू की दमदार आवाज के पीछे कौन एक्टर हैं?

Loading ...
Pushpa
मुख्य बातें
  • अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है।
  • श्रेयस तलपड़े ने हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन को आवाज दी है
  • श्रेयस तलपड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Allu Arjun Pushpa Hindi Voice: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर भी धूम मचा रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन की दमदार आवाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इसके डायलॉग को काफी पसंद किया जा रहा है।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की आवाज आखिर किसने दी है? 

पुष्पा के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन की आवाज के पीछे एक्टर श्रेयस तलपड़े (Pushpa Allu Arjun Hindi Voice) हैं। श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में श्रेयस एयरपोर्ट में नजर आ रहे हैं। यहां पर वह पुष्पा का पॉपुलर डायलॉग, 'पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या, फायर है मैं।' गौरतलब है कि श्रेयस पुष्पा के अलावा फिल्म आला वैकंठपुरमल्लू के हिंदी वर्जन को भी डब करने जा रहे हैं। 

Also Read: 100 करोड़ के घर और प्राइवेट जेट के मालिक हैं अल्‍लू अर्जुन, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर किया था ट्वीट 
श्रेयस तलपड़े ने इससे पहले एक ट्वीट कर फैंस को धन्यवाद दिया था। श्रेयस ने लिखा था, 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया। मुझे बेहद खुशी है कि पुष्पा हिंदी में मेरी आवाज को जैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। प्यार ऐसी ही बरसता रहे। अल्लू अर्जुन क्या रिकॉर्ड तोड़ धमाका किया है। पुष्पा झुकेगा नहीं और ब्लॉकबस्टर नंबर्स रुकेंगे नहीं।' श्रेयस ने इसके साथ एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। इसमें दिखाया है कि श्रेयस ने कैसे इस फिल्म को अपनी आवाज दी है।  

300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई  
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस (Pushpa Box Office Collection) पर 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 80 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। 

श्रेयस तलपड़े की बात करें तो वह इससे पहले हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म  द लायन किंग में अपनी आवाज दे चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने टिमॉन के किरदार को अपनी आवाज दी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।