लाइव टीवी

Dhoom 3 में छोटे आमिर खान का रोल निभाने वाला बच्चा याद है? आठ साल बाद बन चुका है हैंडसम हंक

Updated Jan 28, 2022 | 19:57 IST

Siddharth Nigam child actor of Dhoom 3: फिल्म धूम 3 में आमिर खान के बचपन का रोल निभाने वाले एक्टर सिद्धार्थ निगम काफी बड़े हो गए हैं। देखें सिद्धार्थ निगम की फोटोज...

Loading ...
Siddharth Nigam
मुख्य बातें
  • फिल्म धूम 3 में आमिर खान के बचपन का रोल सिद्धार्थ निगम ने निभाया था।
  • सिद्धार्थ निगम अब काफी बड़े हो गए हैं।
  • सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ निगम अपने फोटोज शेयर करते हैं।

Siddharth Nigam Dhoom 3 Actor. साल 2013 में आई आमिर खान और कैटरीना कैफ की फिल्म धूम 3 साल 2013 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों से एक थी। फिल्म में आमिर खान के बचपन का रोल निभाने वाले चाइल्ड एक्टर को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस रोल को सिद्धार्थ निगम ने निभाया था। सिद्धार्थ निगम अब काफी बड़े हो गए हैं। सिद्धार्थ निगम अब टीवी जगत के जाने माने नाम हो गए हैं। 

सिद्धार्थ निगम प्रयागराज उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। सिद्धार्थ निगम इलाहाबाद उत्तर प्रदेश से  मुंबई आ गए थे, जहां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर जिमनास्ट की थी। वह नेशनल लेवल जिमानिस्ट में सिलेक्ट हो गए थे, यहां उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने भारत का विदेश में भी प्रतिनिधित्व किया है। धूम 3 के बाद सिद्धार्थ निगम ने टीवी सीरियल महा कुंभ: एक रहस्य, एक कहानी में काम किया। इस सीरियल में उन्होंने छोटे रुद्र का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा।  

Also Read: टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम की किस बात पर होती है लड़ाई, मां ने किया खुलासा

इन सीरियल में किया है काम 
21 साल के सिद्धार्थ निगम ने इसके बाद चंद्रवर्तिन अशोक सम्राट, चंद्र नंदिनी और अलादीन नाम तो सुना ही होगा में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने शिवाजी पेशवा बाजीराव में छोटे शिवाजी का काम किया था। एक्टर होने के साथ-साथ सिद्धार्थ निगम एक अच्छे डांसर भी हैं। गौरतलब है कि उन्होंने रिएलिटी शो झलक दिखलाजा के नौवें सीजन में भी काम किया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ हाल ही में अपने गाने वल्लाह-वल्लाह में भी नजर आ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर हैं बेहद एक्टिव
सिद्धार्थ निगम सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। वह अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। टीवी और फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ निगम एड फिल्मों में भी एक्टिव हैं। 

सिद्धार्थ निगम ने आमिर खान के बचपन का रोल निभाने के अलावा फिल्म मुन्ना माइकल में भी टाइगर श्रॉफ के बचपन का रोल निभाया था। इसके अलावा वह वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 में भी उनके बचपन का रोल निभा चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।