लाइव टीवी

Sonu Nigam Net worth: 350 करोड़ की संपत्ति, 2 करोड़ की लग्जरी कार और आलीशान बंगले के मालिक हैं सोनू निगम

Updated Jul 30, 2021 | 08:06 IST

Sonu Nigam Birthday, Property and Net Worth: सोनू सूद 31 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, एक नजर मशहूर सिंगर की कुल संपत्ति, कार कलेक्शन और कमाई से जुड़े अन्य पहलुओं पर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सोनू निगम की नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और कार कलेक्शन
मुख्य बातें
  • आलीशान कार और घर के मालिक हैं सोनू निगम
  • एक अनुमान के मुताबिक सिंगर के पास 350 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी
  • एक नजर सोनू निगम की कमाई, कुल संपत्ति और लग्जरी चीजों की लिस्ट पर

मुंबई: फिल्मी गानों में अपनी सुरीली आवाज का रोमांस देकर लोगों के दिलों पर छाने वाले सोनू निगम आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह बॉलीवुड और सिगिंग रियलिटी शो के चलते टीवी की दुनिया में भी जाने पहचाने कलाकार हैं जिनके फिल्मों में बहुत सारे गाने अब तक आ चुके हैं। साल 2021 में सोनू निगम की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है जोकि 370 करोड़ भारतीय रुपए होती है।

हिंदी फिल्म गायक के पास अलग अलग जगहों पर महंगी संपत्तियां और साथ ही कई सारी कारों का कलेक्शन भी मौजूद है। एक नजर डालते हैं सोनू निगम की संपत्ति से जुड़े आंकड़ों पर।

रिपोर्ट्स के अनुसार- सोनू निगम की कमाई व संपत्ति के आंकड़े इस प्रकार हैं, (Sonu Nigam Net Worth and Income List)

नेट वर्थ (2021) 50 मिलियन डॉलर
नेट वर्थ (रुपए में) करीब 370 करोड़ रुपए
सबसे महंगी कार रेंज रोवर (2.11 करोड़ रुपए)
मासिक कमाई (एक महीने में) 2 करोड़ रुपए से अधिक
सालाना कमाई (एक साल में) 26 करोड़ से अधिक

हर साल सोनू की नेटवर्थ तेजी से बढ़ रही है। वह गानों की रिकॉर्डिंग और लाइव ईवेंट के अलावा स्पॉन्सरशिप से भी अच्छी कमाई करते हैं। एक नजर डालते हैं सोनू निगम के पास मौजूद वाहनों के कलेक्शन पर।

सोनू निगम का कार और बाइक कलेक्शन (Sonu Nigam Cars Collection with Price):

कार का नाम कीमत
DC Avati 60 लाख रुपए
Audi A4 47 लाख रुपए
रेंज रोवर Vouge 2.11 करोड़ रुपए
BMW Z4 66.5 लाख रुपए

सोनू निगम का परिवार: अगर सोनू निगम के परिवार की बात करें तो उनकी शादी मधुरिमा निगम से साल 2002 में कोलकाता में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। इसके अलावा सोनू निगम के पिता का नाम अगम कुमार निगम है और मां शोबा निगम हैं।

सोनू निगम का बंगला (Sonu Nigam Bunglow)

सोनू निगम ने यूट्यूब पर एक ब्लॉग की मदद से अपने घर की झलक दिखाई थी और उनका आलीशान बंगला साफ तौर पर इसमें देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार सोनू निगम के पास एक 25 करोड़ रुपए की आलीशान प्रॉपर्टी है।

(डिस्क्लेमर- यहां बताए आंकड़े कई मीडिया रिपोर्ट्स और मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य जानकारियों के आधार पर दिए गए हैं। टाइम्स नाउ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता।)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।