लाइव टीवी

शनाया कपूर से आल‍िया भट्ट, वरुण धवन तक - इन स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं करण जौहर, देखें ल‍िस्‍ट

Updated Mar 22, 2021 | 21:18 IST

करण जौहर ने ऐलान कर द‍िया है क‍ि वह शनाया कपूर को लॉन्च कर रहे हैं। आपको बता दें इससे पहले भी करण जौहर कई बॉलीवुड स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं और उन पर नेपोट‍िज्‍म के आरोप भी लगते रहे हैं।

Loading ...
Star Kids Launched By Karan Johar
मुख्य बातें
  • करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शनाया की फोटोज शेयर कर लॉन्च करने की दी जानकारी, जुलाई में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
  • संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं शनाया कपूर
  • स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करण जौहर ने वरुण धवन औऱ आलिया भट्ट को किया था लॉन्च

अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और उन्हें लॉन्च करने जा रहे हैं करण जौहर। जी हां यह पहली बार नहीं है कि करण किसी स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हों बल्कि करण और उनकी धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए ही जानी जाती है। फिर चाहे वह आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर हों या फिर वरुण धवन और अनन्या पांडे ।  

यहां उन किड्स के बारे में जानते हैं जिन्हें करण जौहर ने लॉन्च किया है।

शनाया कपूर

करण ने शनाया की कुछ फोटोज शेयर कर इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी की वह आधिकारिक तौर पर शनाया कपूर को लॉन्च कर रहे हैं। इस दौरान उन्हंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शनाया की फोटोज शेयर कर लिखा #DCASquad में शनाया कपूर का स्वागत है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शनाया की पहली फिल्म की शूटिंग जुलाई में जल्द ही शुरु होने वाली है। वहीं शनाया ने भी ये पोस्ट शेयर कर इस पर खुशी जताई है। आपको बता दें वैसे तो शनाया बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक नया ना हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से अपनी अदाओं से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनके फैंस की बेताबी अब उन्हें फिल्मों में देखने के लिए बढ़ने लगी है।

आलिया भट्ट

गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार में सुर्खियां बटोर रही आलिया को भी करण जौहर ने साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर में लॉन्च किया था। इस फिल्म से आलिया काफी सुर्खियों में आ गई थी। इसके बाद से अभिनेत्री ने फिल्म उड़ता पंजाब, राजी आदि फिल्मों में खूब वाहवाही बटोरी।

वरुण धवन

माई नेम इज खान में करण जौहर के सहायक निर्देशक के रूप में काम करने के बाद वरुण धवन स्टूडेंट ऑफ द ईयर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ते चले गए और आज वरुण बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं।

अनन्या पांडे

अपनी खूबसूरता से बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से तारा सुतारिया के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। इस फिल्म से अनन्या पांडे युवाओं के दिलों में छा गई थी। इसके बाद अनन्या की पति पत्नी और वो, खाली पीली जैसी फिल्में कीं। 

जान्हवी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की की बेटी जान्हवी कपूर को करण जौहर ने सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक में लॉन्च किया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उन्हे अपने ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री और प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिली थी। आपको बता दें इस फिल्म के बाद जान्हवी ने द करगिल गर्ल और रूही जैसी फिल्मों में काम किया है। 

ईशान खट्टर 

नील‍िमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे ईशान खट्टर को भी करण जौहर ने ही बॉलीवुड में ब्रेक द‍िया था। वह जान्‍हवी कपूर के अपोज‍िट धड़क में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।