लाइव टीवी

राज कपूर के फूल देने के तरीके से नाराज हो गईं थीं सुचित्रा सेन, ठुकरा चुकी हैं दादा साहब फाल्के अवार्ड

Updated Apr 06, 2021 | 08:34 IST

वेट्रन बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा सेन 6 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। सुचित्रा सेन बॉलीवुड में सुचित्रा सेन अपने स्वाभीमान और आत्म सम्मान के लिए जानी जाती थीं। जानिए एक्ट्रेस से जुड़े किस्से....

Loading ...
Suchitra Sen
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस सुचित्रा सेन का आज बर्थडे है।
  • सुचित्रा सेन ने साल 1955 में रिलीज हुई 'देवदास' में पारो की भूमिका में जान भर दी।
  • बॉलीवुड में सुचित्रा सेन अपने स्वाभीमान और आत्म सम्मान के लिए जानी जाती थीं।

मुंबई. 'आंधी', 'देवदास' जैसी फिल्मों के लिए याद की जाने वाली एक्ट्रेस सुचित्रा सेन का आज (6 अप्रैल) 90वां बर्थडे है।  सुचित्रा सेन का असली नाम रोमा दासगुप्ता है उनका जन्म आज ही के दिन 1931 को पवना (अब बांग्लादेश) में हुआ। सा

सुचित्रा सेन ने साल 1955 में रिलीज हुई 'देवदास' में पारो की भूमिका में जान भर दी। फिल्म में दिलीप कुमार लीड रोल में थे। सुचित्रा सेन ने 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'आंधी' से अपनी एक अलग छाप छोड़ी। 

बॉलीवुड में सुचित्रा सेन अपने स्वाभीमान और आत्म सम्मान के लिए जानी जाती थीं। सुचित्रा कई बार कुछ चीजें ठीक न लगने पर लोगों के प्रस्ताव एक झटके में ठुकरा दिया करती थीं। 

राज कपूर का ठुकराया प्रस्ताव
सुचित्रा ने राज कपूर की एक फिल्म में काम करने का प्रस्ताव इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि राज कपूर द्वारा झुककर फूल देने का तरीका उन्हें पसंद नहीं आया था। यही नहीं, भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर सत्यजित राय उन्हें लेकर 'देवी चौधुरानी' बनाना चाहते थे। 

 सुचित्रा ने सत्यजीत रे के ऑफर को भी ठुकरा दिया था। उनके इनकार के बाद उन्होंने यह फिल्म बनाने का विचार ही त्याग दिया! 2005 में उन्होंने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार का प्रस्ताव महज इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि इसके लिए उन्हें कोलकाता छोड़कर दिल्ली जाना पड़ता।

मुनमुन सेन की हैं मम्मी
सुचित्रा सेन आखिरी बार साल 1978 में प्रदर्शित बांग्ला फिल्म 'प्रणोय पाश' में दिखीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया और रामकृष्ण मिशन की सदस्य बन गईं और सामाजिक कार्य करने लगीं।

सुचित्रा सेन बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुनसेन की मां और रिमी और राइमा सेन की नानी हैं। साल 2013 में उन्हें सास लेने में हुई तकलीफ की वजह से कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। १७ जनवरी 2014 को दिल का दौरा पड़ने से 82 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गयी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।