लाइव टीवी

Sunil Grover Net worth: कभी नहीं थे किराया देने के पैसे, आज इतने करोड़ की नेट वर्थ के मालिक हैं सुनील ग्रोवर

Sunil Grover, सुनील ग्रोवर
Updated Sep 13, 2021 | 11:05 IST

Sunil Grover Networth: डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी और गुत्थी जैसे किरदारों से दर्शकों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं। जानिए कितनी है सुनील की प्रॉपर्टी...

Loading ...
Sunil Grover, सुनील ग्रोवरSunil Grover, सुनील ग्रोवर
Sunil Grover
मुख्य बातें
  • सुनील ग्रोवर आज टीवी के सबसे बड़े कॉमेडियन हैं।
  • सुनील ग्रोवर के पास कभी मुंबई में सिर के ऊपर छत तक नहीं थी।
  • सुनील ग्रोवर आज करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं।

मुंबई. गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदार से फैंस को कई साल तक गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। सुनील ग्रोवर आज जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है।

सुनील ग्रोवर कॉलेज के वक्त से ही थिएटर में एक्टिव थे। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सुनील ग्रोवर ने बैंक में  भी नौकरी की। बीबीसी से बातचीत में सुनील ग्रोवर ने बताया था कि 'मुंबई आने के एक साल बाद मेरे सारे पैसे खत्म हो गए थे। मैं जुहू जैसी महंगी जगह में नहीं रह सकता था। एक्टर होने के कारण कमरा भी नहीं दिया जाता था। पहला टीवी शो मिला पर मुझे रिप्लेस कर दिया गया।'      

SunilGrover:Ifeelthatinthecurrentscenario,weneedtoacceptapaycut-TimesofIndia 

इतनी है नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर के पास 2.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी 18 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख और सीरियल के लिए 20 से 30 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। एक्टिंग के अलावा सुनील ग्रोवर कई ब्रैंड्स को भी एंडोर्स करते हैं। इसके लिए वह 50 से 60 लाख रुपए फीस लेते हैं।

ऐसा है कार कलेक्शन और घर
सुनील ग्रोवर के घर की बात करें उनके पास मुंबई में आलीशान घर है। ये घर उन्होंने 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा भी सुनील ग्रोवर के पास कई रिएल एस्टेट प्रॉपर्टी है।

सुनील ग्रोवर के कार कलेक्शन में Range Rover, BMW, Audi जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। वर्कफ्रंट की बात करें सुनील ग्रोवर आखिरी बार वेब सीरीज सनफ्लावर और तांडव में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।