लाइव टीवी

Taimur Ali Khan B'day: 4 साल के हुए तैमूर अली खान, देखें पैदा होने से लेकर अब तक कैसे बदले छोटे नवाब के लुक्‍स

Updated Dec 20, 2020 | 06:36 IST

Taimur Ali Khan Look Change in 4 years: तैमूर अली खान आज अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2016 में सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने पहले बच्चे तैमूर का स्वागत किया था....

Loading ...
तैमूर अली खान।
मुख्य बातें
  • तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर खबरों में बने रहे हैं।
  • तैमूर अली खान आज अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • 2016 में सैफ-करीना ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जन्म के बाद से ही तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर खबरों में बने रहे हैं। तैमूर अली खान आज अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2016 में सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने पहले बच्चे तैमूर का स्वागत किया था।

इन बीते सालों में नन्हे नवाब ने अपनी क्यूटनेस और प्यारी हरकतों से एक अलग ही फैन बेस तैयार कर लिया है। नन्ही सी उम्र में तैमूर की एक सुपरस्टार जैसी फैन फॉलोविंग है और उनका स्टारडम अच्छे-अच्छों को मात देता है। आज तैमूर के बर्थडे पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं नन्हे नवाब की 12 ऐसी तस्वीरें जो इंटरनेट पर र‍िकॉर्डतोड़ वायरल हुईं...

तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी से तो सभी वाकिफ हैं। आलम ये है कि तैमूर के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज मौजूद हैं, जिनपर अक्सर उनकी फोटोज वायरल होती रहती हैं। तैमूर पैदा होने के बाद से ही पैपराजी में घिरे रहे हैं। उनको बॉलीवुड का सबसे फेमस स्टार किड्स माना जाता है। इतना ही नहीं तैमूर की क्यूटनेस को देखते हुए हूबहू डॉल भी तैयार किए जा चुके हैं जो तैमूर गुड़िया नाम से फेमस हुए।

तैमूर को नहीं पसंद फोटोज खिंचवाना
सैफ अली खान ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में यह बताया था कि तैमूर को तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा था कि जब भी करीना कपूर उनकी फोटो खींचने की कोशिश करती हैं तो वो (तैमूर) उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए कहते हैं, 'नो फोटोज प्लीज'।

बड़े होकर एक्टर बनेंगे तैमूर अली खान?
तैमूर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अक्सर पेरेंट्स करीना-सैफ से बेटे के फ्यूचर प्लान को लेकर सवाल किया जाता है। हाल ही में सैफ ने इस बारे में बात की थी। अभिनेता ने बताया था, 'मेरी मां 16 साल की उम्र से फिल्में कर रही हैं। उन्होंने सत्यजीत रे के साथ बहुत काम किया और उनके साथ लगभग चार या पांच फ़िल्में कीं। मेरी बहन सोहा भी फिल्मों में नजर आती रही हैं, मेरी पत्नी और पूर्व पत्नी भी... इसलिए हम सब फिल्म जगत से जुड़े हैं। मेरी बेटी एक्ट्रेस है, मेरा बड़ा बेटा अभिनेता बनना चाहता है और मुझे लगता है कि तैमूर निश्चित तौर पर एक एक्टर होगा, वह पहले से ही हमारा एंटरटेनमेंट कर रहा है।'

तैमूर के नाम पर हुआ था खूब हंगामा
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस बारे में करीना ने बताया था कि वह किस हद तक डर गई थीं।  करीना ने कहा था तैमूर के नाम को लेकर जो विवाद हुआ था वह वाकई बहुत डरावना था। वह बहुत घृणास्पद था और वो उसे कभी नहीं भूलेंगी। एक मां होने के नाते इंसान को अपने बच्चे का नाम क्या होगा? क्या कहकर बुलाएगी? इसका फैसला पूरी तरह से मां का होता है। इस मामले में किसी दूसरे का कोई हक नहीं ना ही उसे कोई लेना देना होना चहिए।

बता दें कि करीना ने साल 2012 में शर्मिला टैगोर के बेटे और एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है जिसका जन्म दिसंबर, 2016 में हुआ। अब करीना प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।