लाइव टीवी

Inside Photos: इस आलीशान अपार्टमेंट में वाइफ नताशा दलाल के साथ रहते हैं वरुण धवन, अंदर से ऐसा दिखता है घर

Varun Dhawan
Updated Apr 24, 2021 | 15:19 IST

Inside Photos: वरुण धवन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर हैं। वरुण धवन ने साल 2017 में अपना नया घर खरीदा था। देखिए वरुण धवन के घर के अंदर की फोटोज...

Loading ...
Varun DhawanVarun Dhawan
Varun Dhawan
मुख्य बातें
  • वरुण धवन आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • वरुण धवन ने साल 2017 में घर खरीदा था।
  • वरुण धवन के घर का इंटीरियर उनकी मां करुणा धवन ने ही किया है।

मुंबई. वरुण धवन आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। वरुण इस साल की शुरुआत में नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में  बंधे थे। हालांकि, शादी से पहले उन्होंने  घर खरीदा था। 

वरुण धवन के घर के अंदर लिविंग एरिया, बेडरूम, वार्डरोब, बाथरूम, मीटिंग रूम से लेकर किचन तक दिखाई दे रहा है। वरुण धवन के घर का इंटीरियर उनकी मां करुणा धवन ने ही किया है। 

वरुण के घर की सबसे बड़ी खासियत है उनका लिविंग एरिया बहुत ज्यादा बड़ा है। घर के अंदर काफी अच्छा वुडन वर्क भी किया है। वरुण के लिविंग रूम में खूबसूरत सफेद हाई-बैक सोफा-सेट है, जो लिविंग रूम की खूबसूरती को और बड़ा देता है।

पत्नीNatashaकेसाथइसखूबसूरतघरमेंरहतेहैंVarunDhawan,देखिएउनकेलग्जरीघरकीझलक

शादी के बाद शिफ्ट हुए 
वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बाद इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे। आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल इस साल 24 जनवरी को शादी के बंधन  में बंधे थे।

वरुण धवन ने साल 2012 में  फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इसके बाद वह बदलापुर, बद्रीनाथ की दुल्हनियां,  मैं तेरा हीरो, जुड़वा, कुली नंबर वन के सीक्वल में नजर आए थे।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन आखिर बार फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए थे। अब वरुण  फिल्म भेड़िया में नजर आएंगे। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट कृति सेनन होंगी। 

भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी है, जिसकी शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में चल रही है। वरुण धवन 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।