लाइव टीवी

Vivek Oberoi Birthday: 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं विवेक ओबेरॉय, फिल्मों समेत इन चीजों से करते हैं कमाई

Updated Sep 03, 2021 | 08:41 IST

Vivek Oberoi birthday spl: विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में फिल्म कंपनी से डेब्‍यू किया था। उनकी शुरुआती सभी मूवीज हिट साबित हुई थीं। आज विवेक अपना 45वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
vivek oberoi net worth
मुख्य बातें
  • विवेक ओबेरॉय का जन्‍म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था।
  • उन्‍होंने साल 2002 से बॉलीवुड में कदम रखा था।
  • विवेक ओबेरॉय एक्‍टर के अलावा प्रोडक्‍शन हाउस के मालिक भी हैं।

Vivek Oberoi Net Worth: बॉलीवुड में साल 2002 में फिल्म कंपनी से कदम रखने वाले एक्‍टर विवेक ओबेरॉय अपनी डेब्‍यू मूवी से ही लाइमलाइट में आ गए थे। उनकी दूसरी फिल्म साथिया भी बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी, इसने लगभग 12 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करने के साथ विवेक ओबेरॉय की बॉलीवुड में शुरुआत काफी अच्छी रही। वे रियल लाइफ में काफी लग्‍जरी तरीके से रहते हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। आज विवेक अपना 45वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके हम आपको उनकी नेटवर्थ से जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें बताएंगे। 

ऐसे करते हैं कमाई 

विवेक ओबेरॉय एक भारतीय फिल्म अभिनेता, व्यवसायी और निर्माता हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 15 मिलियन यानी सौ करोड़ से भी अधिक है। उनकी कमाई का प्रमुख जरिया मूवी,  ब्रांड एंडोर्समेंट, पेड प्रमोशन और उनका बिजनेस है। विवेक खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।

14 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं विवेक 

विवेक ओबेरॉय अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। यह बंगला उन्होंने 14.25 करोड़ रुपये में  खरीदा था। यह बंगला 234.20 वर्ग मीटर में फैला है। इसका कारपेट एरिया लगभग 2100 वर्ग फुट है। उन्होंने अपने बंगले के  पंजीकरण में करीब 85 लाख रुपये खर्च किए थे।

इन लग्‍जरी कारों के हैं शौकीन

विवेक ओबेरॉय के पास कई लग्‍जरी कारें हैं। इनमें करीब 2.92 करोड़ की लेम्बोर्गिनी गेलार्डो , 4. 5 करोड़ की क्रिसलर 300सी लिमोसिन,  लगभग 87 लाख की मर्सिडीज जीएलएस 350 डी और करीब 67 लाख की मर्सिडीज जीएलई 250डी गाड़ी है। 

संस्‍था में देते हैं दान

एक्‍टर विवेक ओबेरॉय की एक धर्मार्थ संस्था भी है, जिसका नाम यशोधरा ओबेरॉय फाउंडेशन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक ओबेरॉय ने सुकमा हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद के लिए  करीब 3 मिलियन डॉलर का दान दिया था। इसके अलावा भी दूसरों की भलाई के लिए इसमें दान देते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।