लाइव टीवी

Vivek Oberoi, शाइनी आहूजा से Fardeen Khan तक, इन सितारों ने खुद बर्बाद किया अपना करियर

Updated Jun 15, 2021 | 10:47 IST

Actors who destroyed their carrers: बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनयसे बुलंदियों को छुआ, लेकिन वो खुद को संभाल नहीं पाए। जानिए कौन हैं ये सितारे...

Loading ...
Vivek Oberoi, Fardeen Khan
मुख्य बातें
  • स्टार बनना थोड़ा सरल है लेकिन स्टारडम बरकरार रखना है सबसे मुश्किल।
  • इन सितारों ने कड़ी मेहनत और दमदार अभिनय से बॉलीवुड की बुलंदियों को छुआ।
  • बॉलीवुड के ये सितारे खुद का स्टारडम संभालने में रहे असमर्थ

मुंबई.  बॉलीवुड में ऐसे तमाम किस्से मिलते हैं जिसमें कुछ फिल्में और रोल एक्टर को रातोरात स्टार बना देती हैं। वहीं कुछ सितारों के हाथ सफलता तो लगती है लेकिन वह उसे संभाल नहीं पाते हैं। कहा जाता है कि स्टार बनना तो थोड़ा सरल है लेकिन स्टारडम बरकरार रखना सबसे मुश्किल। यह लाइन बॉलीवुड के कुछ कलाकारों पर सटीक बैठती है। 

बॉलीवुड के कई एक्टर ने अपने दमदार अभिनय और कड़ी मेहनत से बुलंदियों को छुआ लेकिन वो खुद को संभाल नहीं पाए और अर्श से फर्श पर आने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा।

बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने खुद से अपना करियर बर्बाद कर लिया। इनकी छोटी सी गलती पूरे करियर पर भारी पड़ गई। आइए बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जानते हैं।

विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक अपना करियर बर्बाद करने के लिए खुद ही जिम्मेदार हैं। यह तब शुरु हुआ जब ऐश्वर्या राय का सलमान खान के साथ ब्रेकअप हुआ। ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद विवेक उन्हें डेट कर रहे थे। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान विवेक को फोन कर परेशान किया करते थे। सलमान के इस रवैये से परेशान होकर विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान  पर कई आरोप लगाए। यहीं से उनका करियर बर्बाद होता चला गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के कारण उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया।

शाइनी आहूजा और फरदीन खान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान अपने दमदार अभिनय और चार्मिंग लुक से दर्शकों के दिलो में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए थे। लेकिन साल 2001 में फरदीन ड्रग्स के मामले फंस गए। इसके बाद एक के  बाद एक उनकी फिल्में फ्लॉप होती रही। 

हजारों ख्वाहिशें, भूल भुलैया, गैंगस्टर जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाइनी आहूजा पर साल 2009 में अपनी नौकरानी के साथ रेप करने का आरोप लगा था। जिसके बाद शाइनी को जेल जाना पड़ा था और उनका करियर पूरी तरह डूबता चला गया।

अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे अभिजीत की आवाज का जादू आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर है, लेकिन वह म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ सदाबहार गायकों में से एक रहे हैं। हालांकि अब अभिजीत को उनकी गायिकी के लिए कम और विवाद के लिए अधिक जाना जाता है। इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं। 

अभिजीत कई बार बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों पर निशाना साध चुके हैं। वहीं अभिजीत कई महिला विरोधी और होमोफोबिक पोस्ट शेयर करने के कारण भी लोगों के घृणा का कारण बने।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।