लाइव टीवी

कौन हैं मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने वालीं हरनाज़ संधू? मिस यूनिवर्स में बनेंगी भारत की दावेदार

Updated Oct 02, 2021 | 06:19 IST

चंडीगढ़ की हरनाज़ संधू ने मिस इंडिया डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 की प्रतियोगिता जीत ली है और वह मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Loading ...
मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 हरनाज संधू
मुख्य बातें
  • हरनाज संधू ने जीता है मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब
  • मिस यूनिवर्स 2021 में बनेंगी भारत की प्रतिनिधि
  • यहां जानिए कौन हैं हरनाज़ संधू और उनकी उपलब्धियां

मुंबई: चंडीगढ़ की हरनाज़ संधू को गुरुवार को मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का ताज पहनाया गया। जयपुर की सोनल कुकरेजा को प्रथम रनर अप ट्रॉफी सौंपी गई और पुणे की रितिका खतनानी को मिस डीवा सुपरनैशनल 2022 का ताज पहनाया गया। डीवा का खिताब एक स्टार-स्टडेड इवेंट में दिया गया, जिसमें कृति सेनन और मलाइका अरोड़ा सहित फैशन उद्योग और बॉलीवुड के लोकप्रिय नाम शामिल थे।

हरनाज़ संधू अब नई मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 बन गई हैं। बड़ी घोषणा करते हुए, LIVA मिस डीवा संगठन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हरनाज़ को ताज पहनाने की तस्वीरें साझा की थीं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'यूनिवर्स-यहां वह आती है! उसने हमारे मंच को जीत लिया है और अपने आकर्षण, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है! हमें बहुत गर्व है और हम उसे मिस यूनिवर्स के मंच पर देखने का इंतजार कर रहे हैं! LIVA मिस डीवा यूनिवर्स 2021, हरनाज़ संधू!'

हरनाज़ इस्राइल में मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता के 70वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह कार्यक्रम दिसंबर 2021 के लिए निर्धारित है। इस बीच, LIVA मिस डीवा 2021 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड शनिवार, 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे एमटीवी पर प्रसारित होगा।

कौन हैं हरनाज़ संधू? (Who is Harnaz Sandhu)

हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 के खिताब की सबसे नई विजेता हैं। 21 वर्षीय ब्यूटी पेजेंट विजेता ने कई पेजेंट खिताब भी अपने नाम किए हैं और कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है। चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज़ ने चंडीगढ़ के स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई की है।

विभिन्न कार्यक्रमों और इंस्टाग्राम पोस्ट में पता चलता है, हरनाज़ को अभिनय, गायकी, डांस, योग, तैराकी, घुड़सवारी और खाना पकाने का शौक है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब पाने से पहले, वह टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़ 2017 थीं। उन्होंने 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब जीता और बाद में फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 बन गईं। हालांकि, वह फेमिना मिस इंडिया में खिताब से चूक गईं। 30 सितंबर, 2021 को मुंबई में मिस डीवा 2021 में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के बाद हरनाज़ भारत की मिस यूनिवर्स 2021 की उम्मीदवार बनीं और जीत हासिल की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।