लाइव टीवी

'बेटा तुमसे ना हो पाएगा'- Ranbir Kapoor की टीचर ने म्यूजिक सिखाने क्यों किया इनकार? मां के सामने किया खुलासा

Ranbir Kapoor message for Neetu Kapoor
Updated Mar 26, 2021 | 19:33 IST

इंडियन आइडल 12: रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उनके संगीत शिक्षक ने उन्हें यह कहते हुए संगीत सिखाने से मना कर दिया कि 'तुमसे ना हो पाएगा'।

Loading ...
Ranbir Kapoor message for Neetu KapoorRanbir Kapoor message for Neetu Kapoor
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रणबीर कपूर का नीतू कपूर के नाम मैसेज
मुख्य बातें
  • सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में पहुंचीं नीतू कपूर
  • दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की याद में हुईं भावुक
  • बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा ने मां के लिए भेजे प्यार भरे वीडियो मैसेज

मुंबई: इंडियन आइडल 12 के आगामी ऋषि-नीतू स्पेशल एपिसोड में अभिनेत्री नीतू कपूर नजर आने वाली हैं। इस दौरान प्रतियोगी अभिनेत्री और उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर के जीवन और करियर से जुड़े लोकप्रिय गीतों को गाते नजर आ रहे हैं और दर्शक कपूर परिवार के फिल्मी सितारों से जुड़े कुछ किस्सों से भी रूबरू होंगे।

एपिसोड के दौरान, नीतू कपूर को अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी से सुंदर वीडियो मैसेज भी मिले और इस दौरान वह हैरान के साथ-साथ कुछ इमोशनल नजर आईं। शो के ताजा प्रोमो में से इसकी एक झलक दिखाई गई है जब नीतू कपूर अपने बच्चों को देखकर कुछ भावुक हो जाती हैं।

इसके अलावा, सिंगिंग शो इंडियन आइडल में रणबीर कपूर ने अपने वीडियो मैसेज के दौरान एक खुलासा किया। वह बताते हैं कि उनके माता-पिता, नीतू और ऋषि कपूर ने बचपन के दिनों में उसे और रिद्धिमा को एक गाने की क्लास में दाखिला दिलाया था। यद्यपि संगीत शिक्षक रिद्धिमा को पढ़ाने के लिए सहमत हो गई लेकिन उन्होंने यह कहते हुए रणबीर को कोई भी क्लास देने से इनकार कर दिया कि उन्हें 'सुर और ताल' की कोई समझ नहीं है। वे आगे कहते हैं कि मां नीतू कपूर को 'गुरु जी' ने रणबीर को कराटे क्लास में दाखिला दिलाने की सलाह दी और कहा- 'बेटा तुमसे ना हो पाएगा।'

इसी क्लिप में आगे ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा की झलक भी देखने को मिलती है जो अपनी मां के लिए अपना प्यारा संदेश भी शेयर करती हैं और उन्हें 'आयरन लेडी' कहती हैं। नीतू कपूर यह सब आश्चर्यजनक संदेश देखकर खुश होने के साथ भावुक नजर आती हैं।

रणबीर और रिद्धिमा के अलावा, नीतू कपूर दोस्तों जीतेंद्र और राकेश रोशन के प्यारे संदेश देखकर भी इमोशनल हो गईं, जिन्होंने दिवंगत ऋषि कपूर के साथ अपनी कुछ यादें शेयर की थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।