लाइव टीवी

सुहाना खान, न्यासा देवगन से लेकर अरहान खान तक, ऐसे स्टार किड्स जो विदेश में कर रहे हैं पढ़ाई

Updated Sep 28, 2021 | 06:32 IST |

स्टार किड्स उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेशों में पढ़ने के लिए जाते हैं। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में सुहाना खान पढ़ती हैं और सिंगापुर में पढ़ रही न्यासा देवगन तक। आइए इन स्टार किड्स पर नजर डालते हैं।

Loading ...
1/ 4
तस्वीर साभार: Instagram

बोनी कपूर और श्री देवी की बेटी खुशी ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में कैमरे का सामना करना सीखा है और अब और अब ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में शामिल होने की प्लानिंग कर रही है। महामारी की वजह से खुशी इस समय मुंबई में ही हैं। 

2/ 4
तस्वीर साभार: Instagram

2019 में लंदन के आर्डिंगली कॉलेज से शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना ने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। सुहाना के माता-पिता दोनों ही उनके दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि सुहाना बॉलीवुड में अभिनेत्री के रुप में शुरुआत करना चाहती हैं। इसके लिए वह अमेरिका में फिल्म निर्माण पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रही है।

3/ 4
तस्वीर साभार: Instagram

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सिंगापुर में दक्षिण पूर्व एशिया के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। महामारी के चलते न्यासा कुछ टाइम के लिए भारत में आई थी। लेकिन अब वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस लौट चुकी हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि न्यासा की सुरक्षा के लिए उनके माता-पिता काजोल और अजय ने सिंगापुर के पॉश इलाके में अपनी बेटी के लिए एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। काजोल और अजय अक्सर वहां अपनी बेटी से मिलने जाते हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।