लाइव टीवी

बॉलीवुड में 10 साल पूरे करने पर बोले अर्जुन कपूर, कहा - बहुत दर्द और अकेलेपन में बीता है वक्त

Updated May 17, 2022 | 21:10 IST

अर्जुन कपूर को बॉलीवुड से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस समय के बारे में बताया कि कैसे ये वक्त दर्द और अकेलेपन में बीता है। जानें अर्जुन कपूर ने ऐसा क्यों कहा।

Loading ...

बॉलीवुड के स्टारकिड्स में अर्जुन कपूर भी आते हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत इश्कजादे से की थी। अर्जुन कपूर ने इसके बाद कई फ्लेवर की फिल्मों में काम किया जिसमें 2 स्टेट्स, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी रोमांटिक और इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड जैसी थ्रिलर भी शामिल है। वैसे अर्जुन कपूर इंडस्टी में अपने एक्टिंग करियर के 10 साल भी पूरे कर चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि बीते 10 साल उनके लिए तन्हा और दर्द भरे भी रहे हैं। जानें अर्जुन कपूर ने ऐसा क्यों कहा, इस वीडियो में। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।