लाइव टीवी

कब सात फेरे लेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल? बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने दिया जवाब 

Updated Aug 25, 2022 | 00:55 IST

Athiya Shetty And KL Rahul Marriage Updates: अक्सर बॉलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी को अपने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ स्पाॅट किया जाता है। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर ये सेलिब्रिटी कपल शादी‌ कब करने वाला है। 

Loading ...

Athiya Shetty And KL Rahul Marriage Latest Updates: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार इस सेलिब्रिटी कपल को एक साथ स्पाॅट किया गया है। कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि यह दोनों आने वाले कुछ महीनों में शादी कर सकते हैं। लेकिन अथिया ने साफ कर दिया था यह महज एक अफवाह है। अब अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने यह बताया है कि यह कपल कब शादी करने वाला है। सुनील ने कहा 'एशिया कप, वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका टूर, ऑस्ट्रेलिया टूर की वजह से राहुल का शेड्यूल बिजी है। यह शादी तब होगी जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा। यह एक दिन में नहीं हो सकता है।' 

Also Read: Urfi Javed Trolled : उर्फी जावेद का गैलेक्सी लुक देख भड़के यूजर्स, बोले- अभी पता नहीं क्या - क्या देखना होगा

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।