लाइव टीवी

Bollywood Relationship News: जान्‍हवी कपूर और कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप को लेकर क्या उठ रहे हैं सवाल

Updated Jan 20, 2021 | 15:47 IST

जान्‍हवी कपूर और कार्तिक आर्यन की नजदीक‍ियों के इन द‍िनों खासे चर्चे हैं। वहीं ईशान खट्टर और अनन्‍या पांडे की जोड़ी भी चर्चा में है। लेक‍िन क्‍या वाकई ऐसा है, जैसा नजर आता है।

Loading ...

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में दो रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जान्‍हवी कपूर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और ईशान खट्टर। ऐसे में लोगों के दिमाग में यह सवाल बार-बार आ रहा है कि क्या यह इनका रिलेशन सिर्फ मूवी के लिए है या फिर वाकई में इन दोनों के बीच रिलेशनशिप है। क्योंकि इससे पहले पति पत्नी और वो के दौरान अनन्य पांडे और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वही ईशान खट्टर और जानवी कपूर धड़क मूवी के दौरान उनका रिलेशनशिप की की खबर काफी सुनने को मिला थी। दूसरे मूवी के आते ही उनका अलग हो जाना, उनके फैंस को सोच में डाल दिया है, कि क्या उनका रिलेशनशिप सिर्फ मूवी के लिए के लिए है। 

यह सवाल बार-बार इसलिए हैं उठ रहा है क्योकि कि कई फिल्मों के दौरान अभिनेता और अभिनेत्रियों का रिलेशनशिप अक्सर सुनने को मिलता है। जैसे फिल्म तेवर के रिलीज होने के दौरान अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का रिलेशनशिप काफी चर्चा में था। लेकिन उसके बाद जैसे ही फिल्म रिलीज हुई उनका यह रिलेशनशिप सुनने को नहीं मिला। वहीं लव आज कल 2 की र‍िलीज के दौरान कार्त‍िक आर्यन और सारा अली खान की नजदीक‍ियों की खासी चर्चा थी। लेक‍िन फ‍िल्‍म र‍िलीज के बाद दोनों का साथ में नजर आना ही बंद हो गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।