लाइव टीवी

इस खूबसूरत हसीना संग दिखे Harshvardhan Kapoor, नेटिजंस ने बता दिया अनिल कपूर की बहू

Updated Mar 29, 2022 | 21:21 IST

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए हैं। उनकी जोड़ी देख लोगों के बीच रिश्ता होने और बात शादी तक पहुंचने के कयास लगा रहे हैं।

Loading ...

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। बेशक कपूर परिवार इस खबर से बेहद खुश है और वहीं फैंस भी उनको बधाई मेसेज भेज रहे हैं। इसी बीच अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी खबरों में आ गए हैं। नहीं मामा बनने को लेकर नहीं, बल्कि हाल ही में वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए हैं। इन तस्वीरों में इस मिस्ट्री गर्ल ने व्हाइट लूज ट्राउजर के साथ हॉल्टर नेक वाले स्ट्रैपी क्रॉप टॉप पहन रखा है, वहीं  हर्षवर्धन कपूर सफेद हाफ पैंट और ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट में नजर आए। दोनों की नजदीकिया देखकर नेटिजंस कयास लगा रहे हैं कि वे रिलेशनशिप में हैं और ये हसीना अनिल कपूर के परिवार की बहू बनने जा रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।