लाइव टीवी

रणबीर और आलिया जल्द बंध सकते हैं शादी के बंधन में, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर कर रहे हैं शादी की तैयारियां

Updated Feb 24, 2021 | 15:03 IST

खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही उनकी शादी को लेकर खबर सामने आ सकती है।

Loading ...

अपने रिलेशनशिप के बारे में अनाउंस करते ही लोग रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार बेचैनी से कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोनावायरस के वजह से लॉकडाउन ना लगा होता तो उनकी शादी हो जाती। इतना ही नहीं, कई बार इस कपल को एक साथ स्पाॅट किया गया है। हाल ही में, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर को पाली हिल में एक बिल्डिंग के पास देखा गया था। कहा जा रहा है कि इसी बिल्डिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद एक साथ रहने वाले हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देख कर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर के परिवार की तरफ से शादी की तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही फैंस को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। दूसरी ओर, आलिया ने अपने करियर पर ध्यान देते हुए कहा था कि अभी उनकी उम्र शादी करने की नहीं है। फिलहाल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की तैयारियां कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।