लाइव टीवी

Bachpan Ka Pyar Viral Video: 'बचपन का प्यार' गाने का असल सिंगर कौन? अगर नहीं जानते तो जान लीजिए

Updated Aug 05, 2021 | 17:31 IST

Bachpan ka pyar real singer: जब से सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाना वायरल हुआ है तब से लोग इसके दीवाने बन गए हैं। इसी बीच इस गाने के असली गायक का नाम सामने आ गया है।

Loading ...

Bachpan ka pyar real singer: सोशल मीडिया पर लोग रातों-रात फर्श से अर्श तक का सफर तय कर लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सहदेव नाम का लड़का बचपन का प्यार गाना गाते हुए नजर आ रहा है। इस लड़के के मजेदार और दिलचस्प अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। भले ही लोग सहदेव और इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं मगर कई लोग इस गाने के असली गायक की तलाश में जुटे हैं।

इस छानबीन के बाद बचपन का प्यार गाने के असली गायक को ढूंढ निकाला गया है। इस गाने को गुजरात के फेमस सिंगर ने वर्ष 2018 में गाया था जो उस समय गुजरात में काफी फेमस हुआ था। इस गाने को 2017 में तैयार किया गया था और 2018 में रिलीज किया गया था। आपको बता दें इस गाने के असली गायक कमलेश बारोट हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कमलेश ने इस गाने के पीछे जुड़ी कई कहानियों को साझा किया। कमलेश ने बताया कि उनका शुरुआती जीवन पत्थरों से भरा था। मगर उन्होंने अभी भी हार नहीं मानी है और वह नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।