लाइव टीवी

Aishwarya Rai Makeup: पर्पल लिपस्टिक से गोल्ड ग्लिटर ईयर तक, जब ऐश्वर्या ने किया मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट

Updated Nov 01, 2019 | 09:30 IST |

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। यहां देखें लिपस्टिक से लेकर गोल्ड ग्लिटर ईयर और आई मेकअप तक, जब ऐश को देखकर ठहर गईं सबकी निगाहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Aishwarya Rai Bachchan Makeup
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय बच्चन के हटके मेकअप की देखें तस्वीरें
  • कभी कान्स में पर्पल लिपस्टिक को लेकर चर्चा में आईं थी ऐश्वर्या
  • इस साल अपने ईयर मेकअप ने उन्होंने सबको हैरान किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती इंडस्ट्री की सबसे खूबूसरत अदाकाराओं में होती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक्स के भी लाखों दीवाने हैं। ऐश्वर्या 1 नवंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें देख कर आप उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगा पाएंगे। ऐश्वर्या को फिल्मों में सिर्फ अपने किरदारों से ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी बहुत पसंद है। हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी ही फोटोज, जब अपने मेकअप से ऐश्वर्या ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

ऐश्वर्या कांस को रेगुलर चेहरा रही हैं। वे सालों से कांस में जाती रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को कुछ ऐसे आइकॉनिक पल दिए, जो आज भी लोगों के जहन में ताजा है। सबसे पहले हम बात करते हैं ऐश्वर्या की पर्पल लिपस्टिक की। साल 2016 में ऐश्वर्या कांस के रेड कार्पेट पर पहुंची, तो सबकी नजरें उन्हीं पर थम गई। ऐश्वर्या की आउटफिट की बजाए लोग उनकी लिपस्टिक को देख रहे थे। यहां ऐश ब्राइट लैवेंडर लिप्स के साथ पहुंची, जिसे कोई भी सेलेब कैरी करने से पहले शायद दो बार सोचेगा।

इसी साल कांस की अगर बात करें तो ऐश्वर्या दो अलग-अलग लुक्स में नजर आईं। पहली एंट्री के वक्त ऐश्वर्या ने Jean-Louis Sabaji के गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन कैरी किया था। लेकिन इस बार भी उनके मेकअप ने सबका ध्यान खींचा। इस बार लिपस्टिक की बजाए, उनका ईयर मेकअप इस लुक की हाईलाइट रहा। बिना ईयररिंग्स के ऐश्वर्या ने अपने कानों को मेकअप से हाईलाइट किया। उनके एक कान को गोल्ड ग्लिटर से पूरी तरह सजाया गया है, जिसके बीच में डायमंड स्टोन था। वहीं दूसरे कान पर डायमंड स्टोन के साथ सिर्फ पियर्सिंग की जगह गोल्ड ग्लिटर किया गया था। ऐश्वर्या का ये ईयर मेकअप उनके अब तक की सभी कान्स एपीरियंस से बिल्कुल अलग है।

ऐश्वर्या ने दूसरे दिन के लिए एक ऑल-वाइट लुक चुना। यहां वे एक फर आउटफिट में नजर आईं। इस बार उन्होंने अपनी आंखों को हाईलाइट किया। यहां ऐश्वर्या मैटेलिक आई मेकअप में दिखीं। उन्होंने अपनी आंखों को काजल और मस्कारा के साथ-साथ स्मोकी लुक दिया। इस दौरान वे उन्होंने वाइट आउटफिट के साथ सिल्वर मैटेलिक आई शैडो का इस्तेमाल किया, जो काफी अलग लग रहा था।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो ऐश्वर्या पिछले साल रिलीज फिल्म फन्ने खां में दिखीं थीं। अब वे मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम की फिल्म 'Ponniyin Selvan' में काम करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।