लाइव टीवी

गोल्डन झुमके के साथ Ivanka Trump ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, जितने में प्लान कर सकते हैं मालदीव ट्रिप

Updated Feb 24, 2020 | 20:35 IST

Ivanka Trump Dress Cost: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की चर्चा जोरशोर से हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी भारत आई हैं। वहीं इवांका ट्रंप का लुक काफी चर्चा में है।

Loading ...
Ivanka Trump
मुख्य बातें
  • इवांका ट्रंप ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस।
  • डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के फैशन सेंस काफी चर्चा में हैं।
  • इवांका दूसरी बार भारत आई है, इससे पहले वो साल 2017 में आई थीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं। ट्रंप यहां पत्नी मोलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर, अमेरिकी मंत्रालय के सीनियर मेंबर के साथ पहुंचे हैं। भारत आने के बाद इवांका ट्रंप के लुक की चर्चा खूब हो रही है। इवांका यहां रेड और वाइट फ्लोरल ड्रेस में नजर आई, इसके साथ उन्होंने गोल्डन झुमके पहने हुए हैं। जिसे देखने के बाद माना जा रहा है कि इवांका भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं।

भारत आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इवांका यहां रेड और वाइट फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं जिसपर नेक टाई हैंगिंग डिटेल और राउंड स्लीव्स है। हमेशा की तरह इस बार भी इवांका के ड्रेस की खूब तारीफ हो रही है।

बता दें कि उनकी इस ड्रेस की कीमत लाखों में हैं। जी हां, इस ड्रेस की कीमत USD 2,385 यानी भारतीय रुपये के मुताबिक इसकी कीमत 1,71,331 रुपये बताई जा रही है। 

झुमकों की हो रही तारीफ
 इवांका की ड्रेस के साथ-साथ उनके झुमकों की भी खूब तारीफ हो रही है। इस लुक में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ड्रेस के साथ उन्होंने इंडियन पैटर्न के झुमके कैरी किए हुए हैं। बता दें कि उनके ये झुमके लोगों का ध्यान आसानी से अपनी ओर खींच रहे हैं। मोती और गोल्ड से बने इस झुमके में इवांका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

दूसरी बार भारत आई हैं इवांका ट्रंप
बता दें कि इवांका दूसरी बार भारत आई हैं, इससे पहले वो साल 2017 में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन के लिए हैदराबाद आईं थीं। इस बात की जानकारी खुद इवांका ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी थी। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'मैं भारत वापस आने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं'।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।