लाइव टीवी

Filmfare awards 2020: इतनी खराब ड्रेस में दिखीं अनन्या पांडे, देखिए करीना से लेकर सोनम कपूर तक ने क्या पहना

Updated Feb 03, 2020 | 12:11 IST

celebs in Filmfare awards 2020: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में करीना कपूर,अनन्या पांडे, तारा सुतारिया जैसे सितारों के स्टाइल को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इनमें से कुछ डीवाज के स्टाइल लोगों को खास पंसद नहीं आया।

Loading ...
65th filmfare awards 2020

बॉलीवुड की सबसे चर्चित अवॉर्ड शो फिल्मफेयर 2020 का आगाज हो चुका है। बीते रात मुंबई में इस अवॉर्ड शो की शुरुआत Curtain Raiser इवेंट के साथ हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के बड़े सितारों का जमावड़ा दिखा। इस दौरान कई बॉलीवुड डीवाज हॉट और बोल्ड लुक में दिखीं। एक्ट्रेसेस गाउन से लेकर लेकर, साड़ी, पैंट शूट तक अलग-अलग तरह के खूबसूरत स्टाइल्स में रेड कार्पेट पर नजर आए।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में करीना कपूर, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया, विद्या बालन जैसे सितारों ने स्टाइल में एंट्री किया। वहीं  कुछ एक्ट्रेसेज ने फैशन के मामले में हमें निराश किया। कई एक्ट्रेसेस के आउटफिट को देख उनके फैशन सेंस को खूब पसंद करेंगे।वहीं कुछ एक्ट्रेसेज का लुक अवॉर्ड नाइट के हिसाब से उनपर बिल्कुल नहीं जच रहा था।

करीना कपूर- करीना कपूर ने इस अवॉर्ड शो में येलो कलर के शिमरी ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। साइड कट गाउन में करीना कपूर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहीं थी। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया और अपने बालों को खुला रखा था। हमेशा की तरह करीना कपूर इस लुक में स्टनिंग लग रहीं थी।

अलाया फर्नीचरवाला- 65 वें अमेजन फिल्मफेयर अवार्ड शो में अलाया फर्नीचरवाला भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। अलाया यहां ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर जंप सूट में नजर आईं। फिल्म जवानी जानेमन के रिलीज के बाद पहली बार  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में हिस्सा लेंगी।

सोनम कपूर-बॉलीवुड फैशन डीवा कहे जाने वाली सोनम कपूर फिल्मफेयर अवॉर्ड में यहां सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने न्यूड मेकअप और हैवी ईयरिग्स कैरी किया था।

अनन्या पांडे- फिल्मफेयर अवार्ड शो में अनन्या पांडे का आउटफिट लोगों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पाया। एक्ट्रेस यहां ब्लैक कलर के हाई स्लिट गाउन में रेड बो नजर आईं। बता दें कि उनके इस ड्रेस को लोगों ने पसंद नहीं किया है।

नुसरत भरूचा- इस अवॉर्ड शो में 'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ग्रीन कलर की हाई स्लिट मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। िस दौरान वो बेहद हॉट और ग्लैमरस दिखाई दीं।

बता दें कि फिल्मफेयर का मुख्य इवेंट 15 और 16 फरवरी को असम में होगा। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस इवेंट में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 के तकनीकी विजेताओं के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।