लाइव टीवी

Shloka Mehta makeup tips: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता का दिलकश अंदाज, मेकअप आर्टिस्ट ने खोले लुक के राज

Updated Feb 12, 2020 | 11:23 IST

Nita Ambani bahu Shloka Mehta makeup tips: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता, अरमान जैन की शादी में बेहद खास अंदाज में दिखीं। उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने उनके लुक के राज खोले।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Shloka Mehta makeup tips
मुख्य बातें
  • अरमान जैन की शादी में श्लोका मेहता का स्टनिंग लुक
  • श्लोका के मेकअप ने खींचा ध्यान
  • मेकअप आर्टिस्ट ने दिए मेकअप टिप्स

देश के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनका पूरा परिवार काफी लोकप्रिय हैं। पिछले साल ही मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी डायमंड मर्चेंट की बेटी श्लोका मेहता से हुई थी। हाल ही में पूरा परिवार करीना कपूर खान के कजिन अरमान जैन की शादी में पहुंचा था। जहां श्लोका ने सबका ध्यान खींचा। परफेक्ट सब्यसाची लहंगे के साथ-साथ श्लोका का मेकअप भी फ्लोलेस लग रहा था। 

अगर आप भी श्लोका जैसा मेकअप करना चाहती हैं तो उनकी मेकअप आर्टिस्ट आरती नायर ने इंस्टाग्राम पर इसका खुलासा किया। उन्होंने श्लोका के सॉफ्ट ग्लेम लुक के बारे में बताया। अगर आपको भी ये मेकअप सिखना है तो अपनाएं ये टिप्स...

स्टेप्स:

  • उन्होंने बताया कि सबसे पहले चेहरे पर फेस ऑयल लगाए, ये स्किन को मेकअप के लिए तैयार करता है। अगर आपके मेकअप में पैच पड़ने लगते हैं तो फेस ऑयल स्किन को नरिश कर देता है और इससे मेकअप फ्लोलेस रहता है।
  • फेस ऑयल के बाद आर्टिस्ट ने हाईड्रेशन के लिए अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल किया। अच्छे बेस के लिए इसे अच्छी तरह ब्लेंड करे और इसे स्किन में अच्छी तरह सोखने दें।
  • उन्होंने पीच कलर करेक्टर कंसीलर लगाया, जो इंडियन स्किन टोन पर बिल्कुल सही से काम करता है। इसके बाद कंसीलर एप्लाई किया।
  • कंसीलर के बाद आरती ने स्मूद फिनिश के लिए एयरब्रश फाउंडेशन टूल का इस्तेमाल किया। फाउंडेशन को सेट करने के लिए उन्होंने लूज पाउडर लगाया।
  • गालों के लिए आर्टिस्ट ने पाउडर वाले ब्लश को हाईलाइटर के साथ एप्लाई किया। सटल शैड्स के साथ उन्होंने लुक को नैचुलर रखा।
  • आंखों के लिए उन्होंने हल्की शाइन के साथ लाइट पिंक आईशैडो लगाया और इसे ब्लैक विंग्ड आईलाइनर से सजाया।
  • लोअर लैशेज के लिए उनकी आंखों को पिंक आईशैडो से हाईलाइट किया गया। आंखों के आउटर कॉर्नर पर हल्का ब्राउन शैड एप्लाई किया।
  • आई मेकअप को परफेक्ट बनाने के लिए आर्टिस्ट ने नकली आईलैशेज और ब्लैक मस्करा का इस्तेमाल किया।
  • आखिर में श्लोका के लुक को न्यूड लिप कलर और लिप ग्लोस से पूरा किया गया।

अगर आप भी अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इन टिप्स को अपनाकर श्लोका मेहता जैसा खूबसूरत मेकअप कर सकती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।