लाइव टीवी

अरमान जैन की शादी में ईशा अंबानी ने रिपीट किया लहंगा, पहले कजिन के वेडिंग फंक्शन में पहना था ये डिजाइनर आउटफिट

Updated Feb 04, 2020 | 13:08 IST |

Isha Ambani repeats Lehenga: हाल ही में ईशा अंबानी, अरमान जैन की शादी में एक खूबसूरत बेबी पिंक लहंगे में नजर आईं। खास बात ये है कि इस लहंगे को वे पहले अपने कजिन के फंक्शन में भी पहन चुकी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Isha Ambani repeats her lehenga in Armaan Jain Wedding
मुख्य बातें
  • ईशा अंबानी ने रिपीट किया आउटफिट
  • अरमान जैन की शादी में बेबी पिंक लहंगा पहने आईं नजर
  • अबु जानी और संदीप खोसला का लहंगा वे पहले कजिन के फंक्शन में पहन चुकी हैं

बॉलीवुड शादियों की बात ही अलग होती है। सोमवार रात करीना कपूर खान के कजिन अरमान जैन की शादी थी। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी रचाई। इस शादी में देश और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या, अनिल कपूर, तारा सुतारिया समेत कई सितारे दिखें। यहां देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार भी शामिल हुआ।

नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, आकाश अंबानी, राधिका मर्चेंट शादी में बिल्कुल शाही लुक में नजर आए। यहां ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खास बात ये थी कि ईशा ने अरमान जैन की शादी में वही लहंगा पहना था, जो वे इससे पहले अपने कजिन के वेडिंग फंक्शन में पहन चुकी थीं। हालांकि उन्होंने दोनों बार उन्होंने इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल किया है। 

दरअसल अरमान जैन की शादी में ईशा की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। यहां वे अपनी मां नीता अंबानी के साथ एक खूबसूरत बेबी पिंक लहंगे में दिख रही हैं। ये लहंगा मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर पीस है। पेस्टल रंग के इस लहंगे पर हैवी फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी की गई है। ईशा ने लहंगे के मैचिंग चोली कैरी की है, जिसमें पफी स्लीव्ज है। लहंगा हैवी होने की वजह से ईशा ने इसके साथ एक प्लेन दुपट्टा कैरी किया है। उन्होंने इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट एमरल्ड जूलरी कैरी की है।

इससे पहले नवंबर में ईशा ने अपने कजिन की शादी में भी यहीं लहंगा कैरी किया था। दोनों में बस जूलरी का अंतर है। इस बार जहां उन्होंने स्टेटमेंट एमरल्ड जूलरी कैरी की, वहीं पहले उन्होंने अपने लुक को डायमंड चोकर नेकलेस, मैचिंग स्टड ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग और कंगन से एक्सेसराइज किया था। दोनों ही लुक में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।