लाइव टीवी

Janhvi Kapoor Photos: देर रात मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं जान्हवी और खुशी, ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं बहनें

Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor
Updated Jan 03, 2020 | 09:54 IST

Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor Photos: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

Loading ...
Janhvi Kapoor and Khushi KapoorJanhvi Kapoor and Khushi Kapoor
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं
  • इस दौरान जान्हवी शॉर्ट्स पहने नजर आईं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं
  • मालूम हो कि खुशी छुट्टियों पर न्यूयॉर्क से भारत आईं हुईं हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अक्सर जान्हवी की नई तस्वीरें सामने आती हैं। इन दिनों जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर भारत आईं हुईं हैं तो ऐसे में दोनों साथ में समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं है। हाल ही में उन्होंने क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न साथ में मनाया है।

अब जान्हवी और खुशी कपूर गुरुवार रात फैशन डिजइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं और इस दौरान दोनों काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं। दोनों बहनों की तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें जान्हवी ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लू स्नीकर्स पहने और अपने बालों को खुला रखा। अपने इस लुक के साथ जान्हवी ने स्लिंग बैग कैरी किया। वहीं खुशी इस दौरान व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट चैक्स की पैंट्स और ब्लैक हुडी पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज और ब्लैक वेस्ट बैग लिए हुए नजर आ रही हैं। खुशी ने इस दौरान अपने बालों को बांधे रखा। इस अंदाज में दोनों काफी ग्लैमरस और खूबसूरत लग रहीं थीं।

मालूम हो कि पिछले साल खुशी अपनी पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गईं थीं और फिलहाल छुट्टियों पर भारत आईं हुईं हैं। उनकी बहन जान्हवी अक्सर उन्हें मिस करते हुए उनकी फोटोज शेयर करती हैं। खुशी के भारत लौटने के बाद दोनों बहनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो जान्हवी खुशी से अपनी छोटी बहन खुशी की गोद में चढ़ गईं थीं और उन्हें गले लगा लिया था। दोनों की यह तस्वीर काफी क्यूट है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आएंगी। इसके साथ ही वो राजकुमार राव के साथ फिल्म रूहीआफ्जा और कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।