लाइव टीवी

kareena kapoor Video: सफेद लहंगे में करीना कपूर ने बिखेरा जलवा, कार्तिक आर्यन संग रैंप पर कैट वॉक करती आईं नजर

Updated Feb 02, 2020 | 11:15 IST

kareena kapoor, Kartik Aaryan video: बॉलीवुड के चर्चित स्टार कार्तिक आर्यन और करीना कपूर एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों हाल ही में रैंप पर जलवा बिखेरते नजर आए।

Loading ...
kareena kapoor and kartik aaryan
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रैंप वॉक किया।
  • रैंप वॉर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
  • इससे पहले भी दोनों एक साथ रैंप वॉर कर चुके हैं।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में एक्टर करीना कपूर के साथ रैंप वॉर पर जलवा बिखेरते नजर आए। इस दौरान दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। हाल ही में रैंप वॉर के दौरान दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों एक्टर सफेद आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा करीना बेहद अलग लुक में नजर आ रही हैं। 

करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए हैदराबाद में रैंप वॉक किया। इस दौरान दोनों ही स्टार्स सफेद कलर के आउटफिट में नजर आए। वहीं कार्तिक आर्यन भी शॉर्ट कुर्ता और पजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे। करीना कपूर ने इस आउटफिट के साथ अपने बालों को शॉर्ट कराया हुआ है, जिसमें वो काफी जच रही हैं।

बता दें कि इससे पहले भी दोनों एक साथ रैंप वॉर कर चुके हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन करीना कपूर के चैट शो में  भी नजर आ चुके हैं। जहां कार्तिक आर्यन ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर खुलकर बात करते नजर आए थे।

फिल्मों की बात करें तो आने वाले दिनों में करीना कपूर खान लाल सिंह चड्ढा और अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। फिल्म अंग्रेजी मीडियम में वो इरफान खान के साथ दिखाई देंगी। वहीं लाल सिंह चड्ढा में वो आमिर खान के अपोजिट दिखाई देंगी। दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी।

वहीं कार्तिक आर्यन की बात करें तो एक्टर की फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो सारा अली खान के अपोजिट दिखाई देंगे। दोनों स्टार इस वक्त अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।