लाइव टीवी

पैंटसूट को करीना कपूर खान ने दिया स्टाइलिश ट्विस्ट, हॉट लुक की फोटोज हुईं वायरल

Updated Jul 25, 2019 | 15:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

करीना कपूर खान हाल ही में अपने रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के लिए भारत लौटी हैं। इसमें वे जज के रूप में नजर आ रही हैं। इस दौरान वे एक स्टाइलिश पैंटसूट में नजर आईं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kareena Kapoor Khan
मुख्य बातें
  • रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के लिए करीना कपूर खान भारत लौटीं
  • शो के लिए करीना ने पैंटसूट में बेहद स्टाइलिश लुक कैरी किया
  • करीना काफी दिन से लंदन में वेकेशन पर थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बी-टाउन की हॉटेस्ट मॉम्स में से एक हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। पिछले काफी दिनों से करीना लंदन में वेकेशन मना रही हैं। बीच में वे शूट के लिए इंडिया आती रहती हैं। हाल ही में वे एक बार फिर मुंबई पहुंचीं। जहां उनकी एयरपोर्ट की फोटोज वायरल हुईं थीं। अब उनकी नई फोटोज सामने आईं हैं।

दरअसल करीना रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं। इसी की शूटिंग के लिए वे लंदन से मुंबई आती हैं। हाल ही में शो के लिए उनका एक बेहद स्टाइलिश लुक सामने आया। करीना की स्टाइलिश तान्या घवरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। यहां वे फेमस डिजाइनर निखिल थंपी के एक ब्लैक ट्रेंडी पैंटसूट में नजर आईं। उनका ये पैंटसूट रेगुलर से कुछ हटके था। इसमें एक तरफ जहां फुल स्लीव्ज थी, वहीं दूसरी तरफ से हॉल्टर नेक लुक था। ये बेहद शीक लग रहा था।

इस दौरान करीना के मेकअप ने हमारा ध्यान खींचा। उन्होंने लिपस्टिक के साथ चीक्स को हाईलाइट किया और मस्कारा से अपनी आंखों को ड्रेमेटिक लुक दिया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो करीना ने अपने बालों को मैसी पोनीटेल में बांधा था।

आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से करीना डांस इंडिया डांस में नजर नहीं आ रही थीं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने उनकी जगह पूरी की। अब वे एक बार फिर इसकी शूट के लिए आईं हैं। पिछली बार भी डांस इंडिया डांस के सेट से करीना की कुछ फोटोज सामने आईं थीं, जिसमें वे स्ट्रेपलेस रेड गाउन में किसी परी जैसी लग रही थीं। ये पहली बार है जब करीना की शो को जज कर रही हैं। करीना इससे पहले लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं। तैमूर भी अभी लंदन में ही हैं। यहां उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी वायरल हुए थे।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों गब्बर इज बैक, ऐतराज, कमबख्त इश्क, टशन, तलाश जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। गुड न्यूज में करीना-अक्षय के अलावा पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं।

इसके अलावा करीना, इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी दिखेंगीं। इसमें वे एक पुलिस अफसर का कैरेक्टर प्ले करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये साल 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।