लाइव टीवी

Priyanka Chopra: कपड़े या मेकअप नहीं इस चीज की दीवानी हैं प्रियंका चोपड़ा, हुआ खुलासा

Updated Nov 24, 2019 | 16:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra Style: प्रियंका चोपड़ा एक स्टाइल आइकन हैं। कान्स हो या मेट गाला, उनका लुक हमेशा सुर्खियां बटोरता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीसी कपड़े या मेकअप नहीं, किसी और चीज की दीवानी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra Footwear: प्रियंका चोपड़ा फुटवेयर्स की हैं दीवानी
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा को हील्स को बहुत शौक है
  • उनके पास 80 से ज्यादा फुटवेयर्स हैं
  • प्रियंका इन दिनों फिल्म द वाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपना जादू चला रही हैं। अब वे ग्लोबल स्टार बन गई हैं और उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है। हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका अब विदेश में ही शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि वे अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए भारत आती रहती हैं।

प्रियंका एक स्टाइल आइकन भी हैं। मेट गाला हो या कान्स, हर इवेंट में प्रियंका का लुक चर्चा में रहता है। आउटफिट्स से लेकर हेयरस्टाइल और मेकअप तक, प्रियंका का पूरा लुक परफेक्ट होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका का ऑब्सेशन कुछ और ही है। वे अपने फुटवेयर्स को लेकर ऑब्सेस्ड हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका के पास 80 जोड़ी से भी ज्यादा फुटवेयर्स हैं। 

इसमें कुछ बहुत बड़े-बड़े फुटवेयर ब्रान्ड्स शामिल हैं। पीसी के पास Louboutins से Ferragamos और कई अन्य बड़े ब्रान्ड्स के फुटवेयर्स हैं। यहां देखें प्रियंका के हील्स का कुछ कलेक्शन:

उनके पास इटेलियन फैशन हाउस Salvatore Ferragamo की एक सिल्वर कस्टमाइज्ड हील्स भी है। इसी के साथ प्रियंका इटेलियन म्यूजियम में अपने पैर की छाप छोड़ने वाली पहली भारतीय बनी थीं। उन्हें म्यूजियम में इनवाइट किया गया था और वे वहां Leonardo Ferragamo से भी मिली थीं। इंडिया टूडे के मुताबिक प्रियंका ने पहले कहा था कि कस्टममेड होने के चलते ये सैंडल्स अपनी तरह के दुनिया में इकलौते होंगे।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो लंबे वक्त के बाद प्रियंका ने फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की थी। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आए। ये जायरा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। फिलहाल प्रियंका भारत में ही हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म द वाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में पहली बार उनके साथ राजकुमार राव नजर आने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।