लाइव टीवी

डीप नेक स्विम सूट में Priyanka Chopra ने शेयर की बोल्ड फोटो, पर दूसरी तस्वीर देख छूट जाएगी हंसी

Updated May 24, 2020 | 08:53 IST |

Priyanka Chopra in Monokini: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी दो फोटो शेयर की हैं। एक में जहां वे मोनोकिनी पहने बोल्ड लुक में दिख रही हैं, वहीं दूसरी फोटो देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra Expectation vs Reality pics in monokini
मुख्य बातें
  • मोनोकिनी में प्रियंका चोपड़ा की फोटो वायरल
  • स्विम सूट में दिखाया हॉट अवतार
  • वहीं दूसरी तस्वीर में 'रिएलिटी' देख हंस पड़ेंगे आप

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड का भी एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें अब ग्लोबल स्टार के रूप में जाना जाता है। प्रियंका हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाकर वहीं बस गई हैं। इन दिनों वे अपने लॉस एंजेलिस वाले घर पर निक के साथ क्वारंटीन कर रही हैं। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसी के जरिए वे फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से अपडेट रखती हैं।

हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं। जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। पहली फोटो में जहां प्रियंका का बोल्ड अवतार देखकर आपके भी मुंह से Uff निकलेगा, वहीं दूसरी फोटो देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा के दो रूप

दरअसल पीसी से Expectation vs Reality मीम पर अपनी ये फोटोज शेयर की ही हैं। पहली फोटो में वे एक डीप नेक मोनोकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। अपने लुक को उन्होंने एक वाइट श्रग से लेयर किया है। इस दौरान प्रियंका लिपस्टिक के साथ सटल मेकअप में दिख रही हैं। उन्होंने सनग्लासेज से अपने समर लुक को एक्सेसराइज किया है। वहीं दूसरी फोटो में वे क्रोशिया सेपरेट्स पहने हुए मुंह पर कपड़ा डाला हुआ है। प्रियंका ने धूप से बचने के लिए ऐसा किया है। हालांकि फैंस को उनकी दोनों ही फोटोज पसंद आ रही हैं।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका पिछले साल रिलीज फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखी थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे। अब वे द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। इसमें पहली बार राजकुमार राव, प्रियंका के साथ काम करेंगे। इसके अलावा देसी गर्ल अमेरिकन वेडिंग कॉमेडी में हॉलीवुड स्टार मिंडी कॉलिंग के साथ दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।