लाइव टीवी

Shloka Mehta New Photo: सामने आई श्लोका मेहता की नई तस्वीर, शॉर्ट रेड ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Updated Nov 16, 2019 | 17:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shloka Mehta Glamorous Picture: आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की नई फोटोज सामने आईं हैं जिसमें वो रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रहीं हैं। श्लोका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

Loading ...
Shloka Mehta New Pictures
मुख्य बातें
  • श्लोका मेहता की नई तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वो रेड कलर की लेस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं
  • इन तस्वीर में श्लोका काफी खूबसूरत लग रही हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं
  • मालूम हो कि श्लोका और आकाश अंबानी की शादी इस साल मार्च में हुई थी

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अक्सर चर्चा में रहती हैं। श्लोका ने इस साल आकाश से शादी की थी जिसमें जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। दोनों की शादी खबरों में रही थी।

शादी के बाद श्लोका की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आईं। हाल ही में उनकी नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में वो रेड कलर की शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस पहने दिख रही हैं जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया। इस वन शोल्डर लेस ड्रेस में पीछे की तरफ बो ट्रेल लगा है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और इसके साथ उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स पहने। वहीं मेकअप की बात करें तो इस लुक के साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया और रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया।

सेलिब्रिटी आर्टिस्ट ओजस रजनी ने सोशल मीडिया पर श्लोका की ये फोटोज शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि खूबसूरत श्लोका बहुत डाउन टू अर्थ और विनम्र हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इन तस्वीरों में श्लोका काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं। 

मालूम हो कि आकाश- श्लोका इस साल 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी में श्लोका ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। उनके लाल रंग के इस लहंगे में गोल्ड एंब्रॉयड्री थी। इसके साथ श्लोका ने डायमंड नेकलेस, ईयररिंग्स, माथा पट्टी और नथ पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।