लाइव टीवी

Shloka Mehta, Radhika Merchant Style: श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट का दिखा शाही लुक, लहंगे में लगीं खूबसूरत

Updated Nov 19, 2019 | 14:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shloka Mehta, Radhika Merchant Latest Style: श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वे दोनों ट्रेडिशनल अवतार में प्रिंसेज जैसी लग रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Shloka-Radhika Style: लहंगे में श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट का शाही अंदाज
मुख्य बातें
  • लहंगे में श्लोका मेहता का दिखा रॉयल अंदाज
  • राधिका मर्चेंट ने भी मचाया एथनिक लुक से धमाल
  • संगीत फंक्शन के लिए दोनों ने ये देसी लुक्स अपनाए थे

अंबानी परिवार में इन दिनों शादी का माहौल है। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी के घर में शादी है। फिलहाल प्री-वेडिंग फंक्शंस चल रहे हैं। इन फंक्शंस के दौरान अंबानी परिवार का स्टाइल देखने लायक है। हर रोज अंबानी परिवार की नई फोटोज वायरल हो रही हैं। कुछ वक्त पहले जहां ईशा अंबानी की खूबसूरत आउटफिट में फोटोज सामने आईं थीं, वहीं अब श्लोका मेहता कुछ तस्वीरे वायरल हुई हैं। राधिका मर्चेंट भी प्री-वेडिंग फंक्शन में कमाल की लग रही हैं।

श्लोका मेहता संगीत सेरेमनी में एक खूबसूरत पेस्टल पिंक एम्बेलिश्ड लहंगे में नजर आईं। उन्होंने हैवी चोली के साथ एक एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा चुना। लहंगे के मैचिंग दुपट्टे से श्लोका ने अपने लुक को पूरा किया। इस गोल्डन बॉर्डर दिया गया है। उन्होंने अपने लुक को डायमंड और एमरल्ड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, टीके और कंगन से एक्सेसराइज किया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो श्लोका ने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा। उन्होंने न्यूड लिप्स और टिंटेड चीक्स के साथ अपने मेकअप को सटल रखा। श्लोका का ये लुक संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट लग रहा था।

देखें Shloka Mehta की फोटो:

वहीं राधिका मर्चेंट की अगर बात करें तो उन्होंने संगीत फंक्शन के लिए ये स्टाइलिश आइवरी लहंगा कैरी किया। ये एक हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा है। उन्होंने दुपट्टे को पीछे की तरफ से दोनों हाथों पर कैरी किया है। राधिका ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टीके से एक्सेसराइज किया है। राधिका ने भी श्लोका की तरह अपने बालों को पोनीटेल में बांधा है। हाईलाइटेड चीक्स के साथ लिपस्टिक में राधिका का मेकअप बहुत अच्छा लग रहा है।

देखें Radhika Merchant की फोटो:

फंक्शन में श्लोका और राधिका, दोनों ही बेहद स्टनिंग लग रही हैं। आप भी वेडिंग सीजन के लिए श्लोका और राधिका से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये दोनों ही स्टाइल आपको एलीगेंट और ट्रेंडी लुक देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।