लाइव टीवी

Sonakshi Sinha Style: एथनिक स्टाइल की क्वीन हैं सोनाक्षी सिन्हा, साड़ी से सूट तक देखें उनका ट्रेंडी कलेक्शन

Updated Jun 02, 2020 | 13:52 IST |

Sonakshi Sinha Ethnic Style: सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस जबरदस्त हैं। उन्हें एथनिक आउटफिट के साथ पेस्टल पिंक कलर का कॉम्बो बहुत पसंद है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sonakshi Sinha Ethnic Style
मुख्य बातें
  • पेस्टल पिंक कलर में सोनाक्षी सिन्हा का स्टाइल
  • सोनाक्षी सिन्हा को एथनिक आउटफिट बहुत पसंद है
  • सोनाक्षी भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को उनकी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाना जाता है। रोमांटिक फिल्मों के साथ-साथ उन्हें अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद है। वे अकीरा, नूर, खानदानी शफाखाना, इत्तेफाक डिफरेंट फिल्में दे चुकी हैं। सिर्फ एक्टिंग की नहीं, फैशन के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है। सोनाक्षी साड़ी से लेकर लहंगे और सूट तक, एथनिक आउटफिट में कमाल की लगती हैं। सोनाक्षी को पेस्टल पिंक कलर काफी पसंद है, जो उनके स्टाइल में झलकता है। यहां देखें उनका एथनिक वॉर्डरोब...

लुक 1

यहां सोनाक्षी एक पेस्टल हैवी लहंगे में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने दुपट्टे को पीछे की तरह से ओपन करके कंधे पर लिया है, जो केप जैसा लुक दे रहा है। इस लुक को सोनाक्षी ने ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है।

लुक 2

रफल साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सोनाक्षी भी एक प्रिटेंड पिंक रफल साड़ी में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इसके साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया। हैवी चांद बाली और कंगन के साथ उनका ये लुक परफेक्ट लग रहा था।

लुक 3

यहां सोनाक्षी एक खूबसूरत ब्लश पिंक सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक स्ट्रेपी एम्बेलिश्ड कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड क्रश्ड पलाजो पहना है। जिस पर सिल्वर लाइनिंग है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का क्रश्ड दुपट्टा कैरी किया। इस दुपट्टे पर पतले सिल्वर बॉर्डर के साथ सिल्वर टैसल्स लगे हैं।

लुक 4

सोनाक्षी सिन्हा यहां एक पेस्टल कलर की प्री-स्टिच्ड साड़ी में नजर आ रही हैं। इसकी हेमलाइन काफी अलग है। उन्होंने इस लुक को लॉन्ग एथनिक जैकेट से लेयर किया है। आउटफिट के साथ-साथ उनके खूबसूरत नेकलेस ने हमारा ध्यान खींचा।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार दबंग 3 में नजर आई थी। इसमें एक बार फिर सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया। अब सोनाक्षी, अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अजय- सोनाक्षी के अलावा संजय दत्त, नोरा फतेही जैसे सितारे भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।