लाइव टीवी

जान्हवी कपूर के बाद सोनाक्षी सिन्हा का दिखा फ्लोरल साड़ी में स्टाइलिश अवतार, देसी गर्ल बन चलाया जादू

Updated Jul 18, 2019 | 18:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपनी फिल्म मिशन मंगल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। यहां वे एक फ्लोरल साड़ी पहने एलीगेंट लुक में नजर आ रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sonakshi Sinha in saree
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं
  • इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वे एक फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं
  • मिशन मंगल के अलावा सोनाक्षी की फिल्म खानदानी शफाखाना भी रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल को लेकर चर्चा में हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने के मिशन को बताया गया है। हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जहां फिल्म की स्टार कास्ट पहुंचीं। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं, जो साड़ी पहनें बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सोनाक्षी एक फ्लोरल बेबी पिंक साड़ी पहने दिखीं। उन्होंने अपने लुक को लेयर्ड ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। इस दौरान वे न्यूड लिपस्टिक के साथ हाईलाइटेड चीक्स में नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो सोनाक्षी ने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ खुला रखा है। साड़ी में उनकी एलीगेंस साफ झलक रही है।

फ्लोरल साड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की फेवरेट है। कुछ दिन पहले जान्हवी कपूर भी फ्लोरल साड़ी में नजर आईं थीं। पीच कलर की इस फ्लोरल साड़ी पर येलो फूल बने हुए थे। इसे उन्होंने सिल्वर झुमकों से एक्सेसराइज किया था। समर और मानसून फ्लोरल साड़ियों के लिए बेस्ट सीजन है। आप भी इस सीजन के लिए ये ट्राय कर सकती हैं। इसके लिए हमेशा लाइट फैब्रिक ही चुनें। आपको ऑनलाइन फ्लोरल साड़ी बहुत आसानी से मिल जाएगी।

वर्क फ्रंट
सोनाक्षी की अगर बात करें तो मिशन मंगल के अलावा वे फिल्म खानदानी शफाखाना में भी नजर आने वाली हैं। मिशन मंगल का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। ये एक वैज्ञानिक की कहानी है, जो भारत को मंगल ग्रह पर पहुंचाने में योगदान देता है और इसमें पूरी महिला स्केवेड उनकी मदद करती है। सोनाक्षी और अक्षय के अलावा मिशन मंगल में विद्या बालन, तापसी पन्नू, शर्मन जोशी, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इसी दिन जॉन अब्राहम की बाटला हाउस भी आने वाली है। पहले 15 अगस्त को बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म साहो रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 30 अगस्त कर दी गई है।

वहीं खानदानी शफाखाना में सोनाक्षी एक पंजाबी लड़की का किरदार निभा रही है, जो सेक्स रोग क्लिनिक चलाती है। इस फिल्म से सिंगर-रैपर बादशाह भी एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं। सोनाक्षी-बादशाह के अलावा फिल्म में फुकरे फेम वरुण शर्मा और सीरियल तू तेरा हीरो फेम प्रियांश जोरा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का नया रोमांटिक गाना 'दिल जानिए' रिलीज हुआ था। खानदानी शफाखाना 2 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।