लाइव टीवी

सोनम कपूर का दिखा एथनिक डीवा लुक, अनारकली सूट के साथ पहनी बोहो ज्वेलरी

Updated Sep 13, 2019 | 13:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोनम कपूर हाल ही में अपने को-एक्टर दलकीर सलमान के साथ दिल्ली एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान सोनम ने इंडियन लुक चूज किया था जो कि उनपर काफी जच रहा था...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में सोनम अपने को-एक्टर दलकीर सलमान के साथ दिल्ली पहुंचीं। इवेंट के लिए सोनम ने इंडियन लुक चूज किया था जो कि उनपर काफी जच रहा था। सोनम कपूर आहूजा ने इस दौरान लाल रंग का अनारकली सूट पहना था। इस फ्लोवर प्रिंट वाले अनारकली सूट के साथ सोनम ने कई सारे एलिमेंट्स जोड़े थे जिसके बाद उनका लुक और भी फैशनलेबल लग रहा था।
सोनम कपूर ने लाल रंग के अनारकली सूट के साथ एक ब्लूम एंड चेक जैकेट कैरी की थी। फुली ट्रेडीशनल लुक के साथ उन्होंने स्टाइलिश स्लिंग बैग लिया था। इस आउटफिट को सोनम कपूर ने बोहो ज्वेलरी के साथ पेयरअप किया। इसमें उन्होंने हैवी ईयररिंग, नेक पीस और रिंग्स पहनी थीं। बात हेयर स्टाइल और मेकअप की करें तो सोनम ने इस पूरे अटायर के साथ सिंपल जूड़ा, पिंक लिपस्टिक और ब्लैक आइलाइनर लगाया हुआ था। नो डाउट सोनम कपूर का ये लुक उन्हें एकदम एथनिक डीवा बना रहा था। 


वैसे सोनम कपूर भले ही इस ड्रेस को पहनकर प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं लेकिन अगर आप चाहे तो इसे किसी भी फेस्टिवल सेलिब्रेशन या रोका सेरेमनी में आसानी से पहन सकते हैं। बात अगर उनकी इस ड्रेस की कीमत की करें तो ये करीब 30 से 40 हजार रुपए के बीच है। इसे खासतौर से उनके लिए राजेश प्रताप सिंह ने डिजाइन किया है। 

सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' 20 सितंबर 2019 को रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनम पहली बार साउथ सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी 2008 में आई अनुजा चौहान के इसी टाइटल वाले नोवल का अडेप्शन है। ये जोया सोलंकी नाम की एक लड़की की कहानी है, जो 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है। इसे अभिषेक शर्मा डायरेक्ट किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।