लाइव टीवी

Sonam Kapoor dress: इतने लाख का सूट पहनकर कॉकटेल पार्टी में पहुंची सोनम कपूर, इस कीमत में आप खरीद लेंगे कार

Updated Oct 12, 2019 | 12:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sonam Kapoor wear too expensive dress: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर हाल ही में एक कॉकटेल पार्टी में पहुंचीं। यहां उन्‍होंने अपने आउटफ‍िट से मौजूद मेहमानों का ध्‍यान खींचा।

Loading ...
Sonam kapoor

Sonam Kapoor wear too expensive dress: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर हाल ही में एक कॉकटेल पार्टी में पहुंचीं। यहां उन्‍होंने अपने आउटफ‍िट से मौजूद मेहमानों का ध्‍यान खींचा। सोनम कपूर यहां ब्‍लैक कलर के सूट में नजर आईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सूट की कीमत इतनी थी कि उतने रुपये में एक बेसिक कार खरीदी जा सकती है। सोनम कपूर हाल ही में फ‍िल्‍म जोया फैक्‍टर में नजर आई थीं। हालांकि फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

जानकारी के अनुसार मुंबई के सोहो हाउस में एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन था। इस पार्टी में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी शामिल हुई थीं। सोनम यहां Ralph Lauren ब्रैंड के ब्‍लैक कलर के सूट में पहुंची थीं। यह एक 4 पीस सूट था सूट जिसकी कीमत तकरीबन 4.36 लाख रुपये है। इस सूट में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत और आत्‍मविश्‍वास से लबरेज नजर आ रही थीं। फुल स्‍लीव के इस सूट के साथ सोनम ने घड़ी भी पहनी हुई थी। 

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सोनम कपूर इतनी ज्‍यादा कीमत के आउटफ‍िट में नजर आई हों। इससे पहले भी वह महंगे कपड़े और कीमत बैग्‍स कैरी करते हुए दिखाई दे चुकी हैं। सोनम कपूर जाने माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा की पत्‍नी है। दोनों ने बीते साल (2018) मई के महीने में एक दूसरे को अपना हमसफर चुना था। दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।