लाइव टीवी

मामा Armaan Jain की शादी में Taimur ने लूटी महफिल, मम्मी Kareena के साथ इस खास ट्रेडिशनल लुक में आए नजर

Updated Feb 03, 2020 | 19:14 IST |

Taimur with Kareena at Armaan Jain wedding: मामा अरमान जैन की शादी में तैमूर अली खान एक क्यूट शेरवानी में मम्मी करीना कपूर खान के साथ पहुंचे। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur with Kareena at Armaan Jain wedding
मुख्य बातें
  • मम्मी करीना के साथ मामा की शादी में पहुंचे तैमूर
  • अरमान जैन और अनिसा मल्होत्रा की है शादी
  • तैमूर का दिखा क्यूट ट्रेडिशनल लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के कजिन अरमान जैन की शादी है। वे अपनी गर्लफ्रेंड अनिसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के फंक्शंस की शुरुआत हो चुकी है। करिश्मा कपूर ने मेहंदी और संगीत की कुछ फोटोज शेयर की थी। लेकिन इन तस्वीरों में करीना और तैमूर अली खान कहीं नजर नहीं आ रहे थे। अब आपका इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि तैमूर अपने मामा की शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

हाल ही में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घवरी ने तैमूर और करीना की कुछ फोटो शेयर की हैं। यहां बेबो ने तो हमारा ध्यान खींचा ही, लेकिन नन्हें तैमूर ने पूरी महफिल लूट ली। तैमूर यहां मशहूर डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ के कस्टममेड शेरवानी में बेहद क्यूट लग रहे थे। उन्होंने एक वाइट पजामे के साथ रॉयल ब्लू कुर्ते में शाही अंदाज में नजर आ रहे थे।

वहीं करीना की अगर बात करें तो वे यहां निकाशा की एक खूबसूरत येलो साड़ी में दिखीं। करीना ने शादी फंक्शन के लिए क्लासी और एलीगेंट लुक अपनाया। इस साड़ी में प्लीट्स में पोलका डॉट्स हैं, तो वहीं पल्लू में लहरिया प्रिंट दिख रहा है। इस पर गोल्डन जिक जैक बॉर्डर है, जो साड़ी की खूबसूरती बढ़ा रहा है। साड़ी के साथ करीना ने गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया।

करीना ने अपने लुक को हैवी ड्रॉप ईयररिंग्स और कंगन से एक्सेसराइज किया। बिंदी के साथ बेबो सटल मेकअप में नजर आ रही थीं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो करीना ने अपने बालों का लो बन बनाकर इसे गजरे से सजाया था। उनका ये देसी लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है। फोटोज में करीना, तैमूर का हाथ पकड़े दिख रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी तैमूर कई बार एथनिक आउटफिट में नजर आ चुके हैं और हर बार वे फैंस को दिल जीतने में कामयाब रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।