लाइव टीवी

Divyanka Tripathi Lohri Look: लोहड़ी के मौके पर पंजाबी कुड़ी बनीं दिव्यांका, लाल सूट में जीता फैंस का दिल

Updated Jan 13, 2020 | 16:06 IST

Divyanka Tripathi Lohri Look Dress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने दर्शकों को लोहड़ी की बधाई दी है।

Loading ...
Divyanka Tripathi
मुख्य बातें
  • हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
  • इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लोहड़ी की बधाई दी है।
  • उनके इस तस्वीर पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस शादी के बाद फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गई हैं। जिम में घंटों पसीना बहाने के अलावा दिव्यांका डायट पर भी खास ध्यान देती हैं। इसका असर उनके फिगर पर देखने को मिल भी रहा है। दिव्यांका पहले की तुलना में और भी खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।

इन तस्वीर में दिव्यांका लाल सूट में बिल्कुल पंजाबी दुल्हन के लुक में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा-लोहड़ी दी सारेया नू लख लख वदाइयाँ। तस्वीर में दिव्यांका लाल सूट में परांदा हाथों में लिए पोज दे रही हैं। बात करें एक्ट्रेस के इस सूट की तो इसपर शीशे से डिजाइन बनाए गए हैं। उसके साथ उन्होंने नेट का दुप्पट्टा भी कैरी किया है।

इसके साथ एक्ट्रेस लाल चूड़ा और मंगलसूत्र पहने एक दुल्हन लग रही हैं। वहीं वो उनके इस तस्वीर पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग उनकी इस तस्वीर पर दिल बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर दिव्यांका की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उन्हें 11.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर कुछ मिनटों में ही वायरल होने लगती है। वहीं एक्ट्रेस पिछले साल ही फेमस सीरियल ये है मोहब्बतें का रैपअप कर चुकी हैं।

इस सीरियल में दिव्यांका इशिता के किरदार में नजर आती थी। इस रोल में दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। वहीं बीते दिनों इस सीरियल के स्पिन ऑफ सीरीज ये है चाहतें के सेट पर देखा गया था। बता दें कि एक्ट्रेस इस शो में कैमियो के रोल में दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।