लाइव टीवी

Fashion Trend: ये ग्लैमरस आउटफिट बन रहा है नया ट्रेंड, आलिया भट्ट से कटरीना कैफ तक डीवाज को भी आया पसंद

Updated Dec 03, 2019 | 10:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Latest Fashion Trend: इन दिनों आलिया भट्ट से कटरीना कैफ तक, डीवाज में ब्रालेट और ब्लेजर का ट्रेंड बहुत छाया हुआ है। इस स्टाइल में उनका ग्लैमरस लुक सामने आ रहा है।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

फैशन और स्टाइल के लिए हम अक्सर बॉलीवुड की तरफ देखते हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में हर रोज नए-नए ट्रेंड्स आते रहते हैं। इन दिनों ब्रालेट और ब्लेजर एक्ट्रेसेज को फेवरेट बना हुआ है। कई इवेंट्स में वे ये पहने हुए नजर आती हैं। आलिया भट्ट से कटरीना कैफ तक, ब्रालेट और ब्लेजर के इस स्टाइल में डीवाज अपने फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई दिखती हैं। खास बात ये है कि ये स्टाइल ग्लैमरस के साथ-साथ काफी स्मार्ट लुक देता है। यहां आलिया भट्ट ने ब्लैक ब्रालेट को मल्टीकलर के ग्राफिक ब्लेजर से स्टाइल किया है, जो काफी ट्रेंडी लुक दे रहा है।

2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

इस फोटो में कटरीना कैफ एक डीप नेक ब्रालेट के साथ सीक्विन ब्लैक ब्लेजर में नजर आ रही हैं। पार्टीज के लिए ये लुक बेस्ट है।

3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

ब्लैक पैंटसूट में अनन्या पांडे क्लासी लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक ब्रालेट से अपने इस लुक को पूरा किया है। बिना एक्सेसरीज के उनका ये लुक और भी चार्मिंग लग रहा है।

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

इस सीक्विन पलाजो और ब्लेजर के साथ भूमि पेडनेकर ने स्टाइलिश ब्रालेट कैरी किया है। जिसमें उनका शीक लुक नजर आ रही है।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

पति पत्नी और वो एक्ट्रेस अनन्या ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान दो बार इस तरह का लुक कैरी किया। इस बार उन्होंने बेज पैंटसूट के साथ सैटिन ब्रालेट पेयर किया। अपने लुक को अनन्या ने मल्टीलेयर्ड नेकलेस से एक्सेसराइज किया है।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

इस ट्रेंड में सीक्विन को  पूरी तरह से भी ऐड किया जा सकता है। हाउसफुल 4 एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने ऑलओवर सीक्विन पैंटसूट के साथ मैचिंग ब्रालेट किया है। जो बेहद ग्लैमरस लग रहा है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।