लाइव टीवी

इस दीवाली आप भी अपना सकती हैं Hina Khan का ये लुक, खूबसूरत लहंगे में कहर मचाती नजर आईं एक्ट्रेस

Updated Oct 19, 2019 | 00:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दीवाली का त्योहार आने वाला है। इस दिन लड़कियां ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में हिना खान का ये ट्रैडिशनल लुक को आप आसानी से अपना सकते हैं।

Loading ...
1/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान अक्सर अपनी फिटनेस और स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो आरेंज कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी अदाएं वाकई दिलकश हैं, जिसे देखने के बाद फैंस बार-बाद उन्हें देखना पसंद करेंगे। वहीं एक्ट्रेस के इस लुक ने लड़कियों को कई ऑप्शंस दे दिए हैं। जी हां, फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही कई लोगों के मन में एक ही सवाल होता है। इस बार त्योहार में क्या पहना जाए।

2/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

ऐसे में इस दीवाली लड़कियां हिना खान के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तस्वीर में हिना ज्वेलरी के साथ-साथ क्लासिक मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। खास बात है कि दोनों ही उनके लुक को और भी निखार रहा है।

3/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं महिलाएं अगर दीवाली पर लहंगा पहनना चाहते हैं तो उनके लिए हिना खान का ये लुक बेहतर ऑप्शन हैं। नेट कपड़े से बना उनका ये लहंगा काफी खूबसूरत है। एक्ट्रेस के दुपट्टे पर शीशे का काम किया गया है। इसके साथ ही ब्लाउज पर गोल्डन गोटे का इस्तेमाल किया गया है। गले में नेकलेस के अलावा उन्होंने माथे पर मांगटिका पहना हुआ है। जो कि बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।

 

5/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

हिना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता से की है। इसके बाद वो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे रिएलिटी शोज में नजर आईं। इसके अलावा कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के किरदार में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन फिल्मी प्रोजेक्ट की वजह से उन्होंने इस सीरियल से खुद को किनारा कर लिया।

6/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

उनकी पहली फिल्म लाइन्स की कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग थी, तभी हिना ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो विक्रट भट्ट की फिल्म में बिजी हो गईं थीं।

7/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें सोशल मीडिया क्वीन माना जाता है। उनके इंस्टाग्राम पर 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

8/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, फैशन के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस किया था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।