लाइव टीवी

Kriti Sanon Style: पानीपत के प्रमोशन में दिखा कृति सेनन का स्टाइल, साड़ी से अनारकली तक कैरी किए ये आउटफिट्स

Updated Dec 01, 2019 | 13:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kriti Sanon Latest Photos: कृति सेनन इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपनी फिल्म पानीपत के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान कृति के कई स्टाइलिश लुक्स देखने को मिले।

Loading ...
1/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और संजय दत्त लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कृति, पार्वती बाई का किरदार निभा रही हैं। इसके लिए वे पूरी तरह से महाराष्ट्रीयन लुक में दिख रही हैं। कृति फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं, इस दौरान उनका स्टाइल देखने लायक है। वे साड़ी से लेकर अनारकली और ड्रेसेज तक, कई तरह के स्टाइलिश आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। यहां वे एक रोहित बाल के ब्लैक अनारकली में दिख रही हैं। इसमें शीयर फुल स्लीव्ज के साथ नीचे की तरफ फ्लोरल प्रिंट है। उन्होंने अपने लुक को ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। वहीं उन्होंने फ्लोरल प्रिंट से मैच करता हुआ लाल गुलाब जूड़े में लगाया है।

2/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

साड़ी में कृति का ये लुक देख कर आप भी दीवाने हो जाएंगे। उन्होंने Ekaya ब्रान्ड की एक पिंक साड़ी पहनी। इस सिल्क साड़ी पर ग्रीन बॉर्डर और गोल्ड मोटिफ्स हैं। शादी सीजन के लिए आप भी इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं।

3/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह की इस बंधगला ड्रेस में कृति का क्लासी लुक दिख रहा है। उन्होंने अपने लुक को चंकी स्टड ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। उनका ये लुक बेहद एलीगेंट लग रहा है। सर्दियों के लिए ये परफेक्ट है।

5/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

कृति सेनन का ये लुक बीच वाइब्स दे रहा है। डिजाइनर Nikita Mhaisalkar की इस ऐसिमेट्रिक ड्रेस में कृति बोहो शीक लुक में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ऑक्सीडाइज्ड जूलरी से एक्सेसराइज किया है।

6/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

यहां कृति एक स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ मैचिंग कलर की चैक्स पैंट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. ये कलर उन पर बहुत खिल रहा है।

7/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

पानीपत एक्ट्रेस को ये इंडो-वेस्टर्न लुक काफी स्टाइलिश है। उन्होंने एक चैकर्ड प्रिंट बॉटम के साथ लॉन्ग श्रग कैरी किया है, जो ऊपर से अटैच्ड है। उन्होंने चंकी बैंगल्स से अपने लुक को पूरा किया है।

8/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

यहां कृति एक ऑल ओवर सेम प्रिंट लुक में दिख रही हैं. उन्होंने स्ट्राइप्ड पैंट्स के साथ मैचिंग कुर्ता कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग बैग भी लिया है। अपने लुक को कृति ने हूप ईयररिंग्स और स्नीकर्स से पूरा किया है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।